Gumla: सीएफटीयूआई ने लकया पंचायत में चलाया जागरूकता अभियान, मजदूरों को हक-अधिकार के प्रति किया जागरूक
बैठक करते | Prabhat Khabar Network
सीएफटीयूआई ने गुमला में मजदूरों के हक-अधिकार के लिए जागरूकता बैठक की. इसमें संगठन विस्तार, पदाधिकारियों के चुनाव और प्रवासी मजदूरों के निबंधन की मांग पर चर्चा हुई.
गुमला. मजदूर संघ सीएफटीयूआई की ओर से सिसई प्रखंड की लकया पंचायत भवन में एक दिवसीय जागरूकता अभियान सह बैठक आयोजित की गयी. बैठक में संगठन के विस्तार, पदाधिकारियों के चुनाव और मजदूरों को उनके हक-अधिकार के प्रति जागरूक करने पर चर्चा हुई.
संगठन का उद्देश्य मजदूरों की समस्याओं को सामने लाना
जिला अध्यक्ष कृष्णा वर्मा ने बताया कि संगठन का उद्देश्य मजदूरों की समस्याओं को सामने लाना और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है. उन्होंने कहा कि संगठन ने 2024 से 2026 के बीच 200 से अधिक प्रवासी मजदूरों के शव घर पहुंचाने, लापता मजदूरों की तलाश करने और करीब दो करोड़ रुपये की बकाया मजदूरी दिलाने में सहयोग किया है.
मजदूरों के निबंधन की मांग
बैठक में प्रवासी मजदूरों के कार्ड बनाने और मजदूरों का निबंधन कराने पर जोर दिया गया. साथ ही अपंजीकृत ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गयी. वक्ताओं ने कहा कि मजदूरों को सरकारी योजनाओं और अपने अधिकारों की जानकारी मिलना जरूरी है, ताकि जरूरत पड़ने पर वे उचित माध्यम से अपनी समस्याएं उठा सकें. मौके पर मुखिया सुगिया देवी, नीलम गुप्ता, सावित्री देवी, बीना देवी, विरांति देवी, कांति देवी, मीना देवी, शीला देवी, संगीता देवी, लगती देवी, संपत्ति देवी, देवंती देवी, फूलमति देवी, रितु कुमारी, अंजनी देवी, गुड़िया देवी और दीपक तुरी समेत काफी संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए