गुमला में नाबालिगों के हाथों में ट्रैक्टर की स्टीयरिंग, तेज रफ्तार से बढ़ा हादसे का खतरा - प्रशासन से कार्रवाई की मांग

Updated:
विज्ञापन

अनवारुल हक | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गुमला में कम उम्र के बच्चे ट्रैक्टर चलाकर हादसों को न्योता दे रहे हैं. समाजसेवी ने प्रशासन से इस पर तुरंत रोक लगाने और अभिभावकों को जागरूक करने की मांग की है.

विज्ञापन

गुमला. शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में कम उम्र के बच्चों द्वारा ट्रैक्टर चलाने का मामला चिंता का विषय बनता जा रहा है. कई जगहों पर नाबालिग बच्चों को तेज रफ्तार में ट्रैक्टर चलाते देखा जा रहा है. खासकर स्कूल आने-जाने के समय सड़कों पर ट्रैक्टरों की तेज रफ्तार से हादसे की आशंका बनी रहती है.

विज्ञापन

प्रशासन से मामले में सख्ती बरतने की मांग

इससे ट्रैक्टर चला रहे बच्चों के साथ सड़क पर आने-जाने वाले अन्य लोगों की सुरक्षा पर भी खतरा बना हुआ है. समाजसेवी अनवारुल हक उर्फ टाका ने प्रशासन से मामले में सख्ती बरतने की मांग की है. उन्होंने कहा कि कम उम्र के बच्चों को ट्रैक्टर जैसे भारी वाहन चलाने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए. स्कूल के समय तेज गति से वाहन चलाने वालों पर विशेष निगरानी रखकर कार्रवाई करने की जरूरत है. उन्होंने प्रशासन से नियमित जांच अभियान चलाकर नाबालिग चालकों पर रोक लगाने और अभिभावकों को भी जागरूक करने की मांग की है.

ये भी पढ़ें: दो नाबालिग सहेलियां लापता, परिजनों ने कहा- शादी की नीयत से दोनों को ले गए युवक; के दर्ज

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola