10 करोड़ नशामुक्त भारत अभियान का शुभारंभ, गुमला में युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण

Updated:
विज्ञापन

2 गुम 4 में कार्यक्रम में लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गुमला में ब्रह्माकुमारीज संस्थान द्वारा नशामुक्त भारत अभियान का आयोजन। युवाओं ने नशा छोड़ने और समाज को जागरूक करने का लिया संकल्प। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

विज्ञापन

गुमला: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअल माध्यम से राष्ट्रव्यापी “10 करोड़ नशा मुक्त भारत अभियान” का शुभारंभ किया गया. इस अभियान में देशभर के 125 से अधिक आध्यात्मिक संगठनों के साथ-साथ स्कूल, कॉलेज, एनएसएस एवं अन्य शैक्षिक संस्थानों ने सहभागिता की. अभियान को आगामी 100 सप्ताह तक विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रमों एवं रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से संचालित किया जायेगा.

विज्ञापन

ब्रह्माकुमारीज संस्थान के शिव दर्शन भवन घाटो बगीचा गुमला में भी इस राष्ट्रीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया. कार्यक्रम में एनसीसी अधिकारी बिट्टूपन डेका एवं अन्य अधिकारियों के साथ साथ एनसीसी कैडेट उपस्थित रहे.

सभी प्रतिभागियों ने नशामुक्त भारत निर्माण हेतु संकल्प लेते हुए स्वयं नशे से दूर रहने तथा समाज में नशा मुक्ति के प्रति जनजागरण फैलाने का प्रण लिया. सेवाकेंद्र की संचालिका राजयोगिनी शांति दीदी ने कहा कि नशा व्यक्ति की शारीरिक, मानसिक, आर्थिक एवं सामाजिक उन्नति में सबसे बड़ी बाधाओं में से एक है.

उन्होंने कहा है कि राजयोग मेडिटेशन आत्मबल एवं सकारात्मक सोच को बढ़ाकर व्यक्ति को किसी भी प्रकार की नकारात्मक आदत और व्यसन से मुक्त होने की शक्ति प्रदान करता है. उन्होंने युवाओं से जीवन में उच्च आदर्शों, नैतिक मूल्यों एवं आत्मिक जागरूकता को अपनाने का आह्वान किया.

कार्यक्रम में बीके ममता बहन, सुचिता बहन, कुसुम बहन, बीके अमित, बीके मंगल, समाजसेवी पवन अग्रवाल सहित शहर के कई लोग उपस्थित थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola