प्रमंडल स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी कप में गुमला का दबदबा

अंडर-17 बालक, अंडर-17 बालिका व अंडर-15 बालक में गुमला की टीम जीती
गुमला. मेजबान गुमला ने मंगलवार को दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय 64वीं सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगितों में बेहतर प्रदर्शन किया. अंडर-17 बालक, अंडर-17 बालिका व अंडर-15 बालक में गुमला की टीम जीतकर अगले चक्र में प्रवेश की. गुमला के संत इग्नासियुस हॉस्टेल मैदान में खेल गये अंडर-17 बालक वर्ग में गुमला ने लोहरदगा जिला को 8-0, गुमला ने रांची को 3-0, सिमडेगा ने खूंटी को 3-0 व खूंटी ने लोहरदगा को 6-0 से हराया. वहीं अंडर-15 बालक वर्ग में गुमला ने सिमडेगा जिला को 15-0, रांची ने सिमडेगा को 3-0, लोहरदगा ने खूंटी को 3-0 से हराया. वहीं संत पात्रिक हाई स्कूल मैदान में खेले गये अंडर-17 बालिका वर्ग में गुमला ने लोहरदगा जिला को 11-0, गुमला ने रांची को 9-0, खूंटी ने लोहरदगा को 4-0 व खूंटी ने सिमडेगा को 4-0 से पराजित किया. इससे पहले प्रतियोगिता का उदघाटन एसपी हारिश बिन जमां, डीडीसी दिलेश्वर महतो, जिप उपाध्यक्ष संयुक्ता देवी, डीइओ, डीएसइ व स्कूल के एचएम फादर मनोहर खोया ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




