गुमला में 108 किलो गांजा तस्करी मामले में बिहार-यूपी के दो आरोपी दोषी करार, सजा पर 22 अप्रैल को सुनवाई

Published by : Priya Gupta Updated At : 19 Apr 2026 11:37 AM

विज्ञापन

व्यवहार न्यायालय, गुमला

Gumla News: गुमला में 108 किलो गांजा तस्करी मामले में बड़ा न्यायिक फैसला आया है, जिसमें अदालत ने बिहार और यूपी के दो आरोपियों को दोषी करार दिया है, जबकि सजा के बिंदु पर सुनवाई अब 22 अप्रैल को होगी.

विज्ञापन

गुमला से दुर्जय पासवान की रिपोर्ट 

Gumla News: झारखंड के गुमला जिले में सनसनी फैला देने वाले 108 किलो गांजा बरामदगी मामले में न्यायिक फैसला सामने आया है. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ध्रुव चंद्र मिश्र की अदालत ने आरोपी अंकित कुमार पाण्डेय (रोहतास, बिहार) और राज सिंह (जौनपुर, उत्तर प्रदेश) को दोषी करार दिया है. अब सजा की बिंदु पर सुनवाई 22 अप्रैल को होगी. इस हाई-प्रोफाइल मामले में सरकार की ओर से अपर लोक अभियोजक अजय रजक ने प्रभावी पैरवी की. घटना सात जून 2024 की है. जब घाघरा थाना की पुलिस चांदनी चौक के पास एंटी-क्राइम चेकिंग अभियान चला रही थी. इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की एक संदिग्ध हुंडई ओऊरा कार गुमला की ओर से आती दिखी. पुलिस द्वारा रोकने का इशारा करने पर चालक ने वाहन नहीं रोका और तेज रफ्तार से भागने लगा. पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए सरकारी बोलेरो से पीछा शुरू किया. करीब कुछ दूरी तक फिल्मी अंदाज में पीछा करने के बाद भाग रही कार देवाकी बाबाधाम के पास एक मोड़ पर पेड़ से टकरा गई. हादसे के बाद कार सवार दो युवक मौके से भागने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया.

खुलासा हुआ तो उड़ गए थे होश

पकड़े गए युवकों से सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने कबूल किया कि कार में गांजा लदा हुआ है. वरीय पुलिस पदाधिकारी की मौजूदगी में वाहन की तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान कार से चार अलग-अलग बोरों में भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ. बोरा मार्क ए में 30 किलो, बोरा मार्क बी में 24 किलो, मार्क सी में 24 किलो और मार्क डी में 30 किलो इस तरह कुल 108 किलो गांजा जब्त किया गया था, जिसकी कीमत लाखों में थी. तब इतनी बड़ी मात्रा में गांजा की बरामदगी से इलाके में हड़कंप मच गया था.

एनडीपीएस एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और वाहन को भी जब्त कर लिया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए तेजी से सुनवाई की गई. जिसके बाद अब अदालत ने आरोपी अंकित कुमार पाण्डेय और राज सिंह को दोषी करार दे दिया है. अब सभी की नजरें 22 अप्रैल पर टिकी हैं, जब अदालत सजा का फैसला सुनाएगी.

यह भी पढ़ें: संकट में रांची का HEC: वेतन बकाया और नए वर्क ऑर्डर न मिलने से बिगड़े हालात, बड़े अधिकारियों ने भी छोड़ा साथ

यह भी पढ़ें: झारखंड हाईकोर्ट की चेतावनी: सेवानिवृत्त कर्मियों को पेंशन न मिली तो रूकेगा नगर विकास सचिव का वेतन

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन