घर से सोने-चांदी के गहनों की चोरी, मामला दर्ज

घर से सोने-चांदी के गहनों की चोरी, मामला दर्ज
गुमला. शहर के लक्ष्मण नगर इलाके में किराये के मकान में रहने वाली एक महिला के घर से सोने-चांदी के गहनों की चोरी का मामला सामने आया है. इस मामले को लेकर पीड़िता ने गुमला थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. लक्ष्मण नगर निवासी बबीता कुमारी (36 वर्ष), पति- व्यास राम तुरी मूल रूप से रायडीह थाना क्षेत्र के सिलम गांव की रहने वाली है. उन्होंने पुलिस को बताया कि वह पिछले एक वर्ष से अपनी बच्ची के साथ सुजीत साहू के घर में किराये पर रह रही हैं. पीड़िता के अनुसार 21 अप्रैल 2026 की सुबह वह अपनी बच्ची को स्कूल छोड़ने करीब 6.45 बजे गयी थीं. जल्दबाजी में वह घर का दरवाजा बंद करना भूल गयी थी. इसके बाद 22 मई को शादी की सालगिरह पर गहने पहनने के लिए जब उन्होंने गोदरेज खोला तो अंदर रखे जेवर गायब थे. चोरी हुए सामानों में दो जोड़ी चांदी की पायल, सोने का कान का झुमका, मंगल सूत्र, मांग टीका तथा चांदी का एक सिक्का शामिल हैं. गहने गायब देख महिला के होश उड़ गये और उन्होंने तत्काल इसकी शिकायत गुमला थाना में दर्ज करायी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










