तालाब में डूबने से बच्ची की मौत

Updated at : 03 Apr 2026 9:39 PM (IST)
विज्ञापन
तालाब में डूबने से बच्ची की मौत

तालाब में डूबने से बच्ची की मौत

विज्ञापन

सिसई. थाना क्षेत्र के ऊपर सकरौली गांव निवासी सुमन उरांव की पुत्री आयुषी कुमारी (12) की तालाब में डूबने से मौत हो गयी. आयुषी कुमारी अपनी चार सहेलियों के साथ दोपहर रतिया उरांव के तालाब में नहाने गयी थी. नहाने के क्रम में वह गहरे पानी मे चली गयी और डूबने लगी. उसे डूबते देख सहेलियों ने मदद के लिए लोगों को बुलाने लगी. बच्चियों की आवाज सुन कुछ स्थानीय लोग तालाब पहुंच कर आयुषी को पानी से निकाला. वह बेसुध हो चुकी थी. आयुषी को रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. आयुषी राइस एंड साइन पब्लिक स्कूल महुआडीपा में चौथी कक्षा में पढ़ती थी. सूचना पर सिसई पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. आयुषी की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

सड़क हादसे में भाई-बहन घायल

गुमला. रायडीह थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना बांसडीह घाटी के समीप करीब दो बजे की बतायी जा रही है. ऊपर डुमरी निवासी अलका केरकेट्टा (28 वर्ष) की शादी आगामी सात अप्रैल को महुआडांड़ में निर्धारित है. शादी की तैयारियों को लेकर वह अपने भाई कुलदीप केरकेट्टा (20 वर्ष) के साथ बाइक से गुमला बाजार खरीदारी करने जा रही थीं. उनके पीछे दूसरी बाइक से अन्य परिजन आ रहे थे. इस दौरान बांसडीह घाटी के पास सामने से आ रही एक अज्ञात बोलेरो वाहन ने उनकी बाइक को साइड से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी अचानक थी कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गये, जिससे दोनों भाई-बहन घायल हो गये. हादसे में अलका केरकेट्टा के सिर में गंभीर चोट लगी है. कुलदीप केरकेट्टा को भी शरीर के कई हिस्सों में चोट लगी है. घटना के बाद साथ चल रहे परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को गुमला सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola