ePaper

दो बाइक की टक्कर में चार युवक घायल

Updated at : 13 Jan 2026 10:06 PM (IST)
विज्ञापन
दो बाइक की टक्कर में चार युवक घायल

दो बाइक की टक्कर में चार युवक घायल

विज्ञापन

गुमला. टोटो थाना के समीप हुए सड़क हादसे में बाइक सवार चार युवक घायल हो गये. घायलों में नवाडीह गांव निवासी मुन्ना उरांव (22 वर्ष), विपत उरांव (17 वर्ष), फटकपुर निवासी सुखराम उरांव (40 वर्ष) व सूरज उरांव (22 वर्ष) शामिल हैं. घटना की सूचना मिलने के बाद टोटो पुलिस मौके पर पहुंच सभी घायलों को सदर अस्पताल गुमला लेकर आया, जहां इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार बाइक सवार मुन्ना और विपता उरांव अपने गांव नवाडीह से टोटो की ओर आ रहे थे. इस दौरान विपरीत दिशा की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक सवार युवकों से सीधी भिड़ंत हो गयी, जिसमें चारों युवक बाइक समेत सड़क पर गिर कर घायल हो गये.

सड़क हादसे में दंपती घायल

घाघरा. प्रखंड मुख्यालय के पुरानी पेट्रोल पंप के समीप सड़क दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घाघरा निवासी सुनील ठाकुर अपनी पत्नी सरस्वती देवी को लेकर लोहरदगा रोड से चांदनी चौक की ओर जा रहा था. इस दौरान पीछे से आ रही मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात युवकों ने टक्कर मारा, जिससे यह घटना घटी. घटना के बाद सुनील व सरस्वती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां बेहतर इलाज के लिए सरस्वती को गुमला रेफर कर दिया गया. अज्ञात तीनों युवक मोटरसाइकिल छोड़ कर घटनास्थल से फरार हो गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola