चार मामलों का किया गया ऑन द स्पॉट निष्पादन

Updated at : 22 Apr 2025 9:49 PM (IST)
विज्ञापन
चार मामलों का किया गया ऑन द स्पॉट निष्पादन

थाना दिवस का आयोजन

विज्ञापन

घाघरा. थाना परिसर में मंगलवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें सीओ आशीष कुमार मंडल व थानेदार पुनीत मिंज के अलावा राजस्व कर्मचारी मौजूद थे. इस दौरान आठ मामले थाना दिवस में आये, जिसमें चार मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया. वहीं तीन मामलों पर 15 दिन का समय देते हुए सुनवाई करने की बात कही गयी. वहीं एक मामले पर न्यायालय जाने का सलाह सीओ ने दी. इस दौरान आर्मी जवान लक्ष्मण उरांव के मामले की भी सुनवाई की गयी. बताते चले कि बीते 19 अप्रैल को लक्ष्मण अंचल कार्यालय आकर अपने शरीर में पेट्रोल डाल लिया था और अपने जमीन की मांग करते हुए कह रहा था कि मुझे मेरी हिस्सा दिलायी जाये, अन्यथा मैं आत्महत्या कर लूंगा. इसके बाद सीओ ने उसे समझा बूझ कर थाना दिवस के दिन आने की बात कही गयी थी. थाना दिवस पर आर्मी जवान लक्ष्मण भी पहुंचा, जिसकी सुनवाई की गयी. सीओ ने लक्ष्मण को सलाह दी गयी कि यदि आप अपने परिवार के मौखिक बंटवारों से संतुष्ट नहीं है, तो आप लिखित तौर पर बंटवारा कर सकते हैं.

प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम कल से

डुमरी. प्रखंड के खेतली ब्रह्मदेवता के पास दो दिवसीय भगवान शिव की मूर्ति स्थापना कार्यक्रम 24 अप्रैल को कलश यात्रा के साथ शुरू होगा. समिति अध्यक्ष रामनिवास मार ने बताया कि 24 अप्रैल को सुबह आठ बजे चिड़रा नदी से कलश यात्रा निकाली जायेगी. इसमें सैकड़ों महिलाएं व बच्चियों द्वारा कलश यात्रा निकाली जायेगी. इसके बाद पूजा-अर्चना के साथ 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन शुरू किया जायेगा. 25 अप्रैल को भंडारा के साथ कार्यक्रम संपन्न होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola