स्क्रूटनी में चार उम्मीदवारों का नामांकन रद्द

नगर परिषद चुनाव. उपाध्यक्ष पद की दावेदारी को लेकर अंदरूनी सियासत तेज
नगर परिषद चुनाव. उपाध्यक्ष पद की दावेदारी को लेकर अंदरूनी सियासत तेज गुमला. नगर परिषद चुनाव को लेकर गुरुवार को अध्यक्ष व वार्ड पार्षद पद के लिए नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी की गयी. जांच के दौरान त्रुटियां पाये जाने पर चार उम्मीदवारों के नामांकन रद्द कर दिये गये. इनमें वार्ड 13 से ज्योति ग्लोरिया कुजूर, वार्ड 14 से शाहीन फिरदौस, वार्ड एक से संगीता तिर्की और एकीसबा किंडो शामिल हैं. इधर, जिन उम्मीदवारों के नामांकन पत्र सही पाये गये हैं, वे अब चुनाव चिह्न मिलने का इंतजार कर रहे हैं और चुनावी तैयारियों में जुट गये हैं. चुनाव को लेकर बाजारों और चौक-चौराहों पर चर्चाएं तेज हो गयी हैं. इस बीच राजनीतिक गलियारों में एक नेताजी खासा चर्चा में हैं. आरोप है कि उन्होंने अपने भाई को उपाध्यक्ष बनाने के उद्देश्य से अपनी ही पार्टी के एक सशक्त उम्मीदवार को चुनाव मैदान में उतरने से रोक दिया. बताया जा रहा है कि उक्त उम्मीदवार उपाध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार थे और नामांकन की पूरी तैयारी भी कर चुके थे. यहां तक कि नामांकन पत्र खरीद लिये गये थे और कागजात भी तैयार थे, लेकिन ऐन वक्त पर फरमान आने के बाद उन्होंने गुस्से में कागज फाड़ दिये. गौरतलब है कि इस बार नगर परिषद में उपाध्यक्ष का चयन वार्ड पार्षदों के बीच से किया जाना है. ऐसे में कई उम्मीदवार चुनाव जीत कर उपाध्यक्ष बनने का सपना देख रहे हैं और पूरी ताकत झोंक दी है. अब सबकी निगाहें छह फरवरी को होने वाली नाम वापसी की प्रक्रिया पर टिकी हैं. कौन उम्मीदवार नाम वापस लेता है, इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है. वहीं एक ही वार्ड से मां-बेटे द्वारा नामांकन किये जाने का मामला भी सुर्खियों में है. राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि बेटे द्वारा नाम वापस लेकर मां के लिए रास्ता साफ किया जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




