छत्तीसगढ़ से पाकुड़ जा रहे ट्रक में अचानक लगी आग, गुमला में ड्राइवर ने कूदकर बचायी अपनी जान

Updated at : 06 Apr 2024 5:59 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रक में लगी आग

ट्रक में लगी आग

छत्तीसगढ़ के रायपुर से झारखंड के पाकुड़ जा रहे ट्रक में गुमला के तर्री जंगल के पास अचानक आग लग गयी. इसमें ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचायी. हालांकि इस दौरान उसका हाथ झुलस गया.

विज्ञापन

गुमला: झारखंड के गुमला जिले के गुमला थाना क्षेत्र के तर्री जंगल बाइपास के समीप चलते ट्रक में अचानक आग लग गयी. चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए ट्रक को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया और खुद ट्रक से कूदकर अपनी जान बचायी. घटना में ट्रक का अगला हिस्सा व कागजात जलकर राख हो गए. ट्रक ड्राइवर ने बताया कि छत्तीसगढ़ के रायपुर से झारखंड के पाकुड़ जाने के दौरान गुमला में ये हादसा हुआ. खबर मिलते ही दमकल की गाड़ियां व गुमला पुलिस पहुंची. इसके बाद आग पर काबू पाया गया.

ट्रक चालक का हाथ झुलसा
तोपचांची निवासी ट्रक चालक नेहरू कुमार ने बताया कि रायपुर से कांटा तार लेकर पाकुड़ जाने के क्रम में तर्री जंगल बाइपास के समीप अचानक पुल पर जोरों की आवाज सुनायी दी. नीचे उतरकर देखने पर कुछ पाइपों से धुआं निकल रहा था. इसके बाद अचानक आग लग गयी. ट्रक स्टार्ट था. चालक दौड़ते हुए ट्रक में घुसा, लेकिन तब तक आग की लपटें तेज हो गयी थीं और ट्रक की सीटें जल रही थीं. किसी तरह चालक गाड़ी का स्टार्ट बंद किया. इस दौरान उसका हाथ भी झुलस गया.

ट्रक का अगला हिस्सा जलकर राख
देखते ही देखते ट्रक से आग की लपटें काफी ऊंची उठ रही थीं. चालक ने अग्निशमन विभाग को फोन किया. अग्निशमन के पहुंचने से पहले ही ट्रक का अगला हिस्सा धू-धू कर जलने लगा था. दमकल वाहन पहुंचते ही आग पर काबू तो पा लिया, परंतु ट्रक का अगला हिस्सा जलकर राख हो गया. इस घटना में ट्रक की केबिन में रखे ट्रक के कागजात, कपड़े व अन्य सामान भी जल कर राख हो गए.

Also Read: गुमला में रोहित नाम से रह रहा था विमलेश यादव

खबर मिलते ही गुमला पुलिस पहुंची
मौके पर अग्निशमन की दो गाड़ियां पहुंचीं. गुमला थाना की पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली. घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गयी. चालक ने बताया कि रायपुर से तार का कांटा लेकर पाकुड़ जा रहा था. लगभग 5.45 बजे पुल पर बने गड्ढे में ट्रक जर्क किया. वहीं कुछ आवाज हुई, गाड़ी रोककर नीचे देखने पर पाइप में आग लग गयी थी, तुरंत आग पर पानी डाला. इसके बाद आग और जोर से धधक उठा.

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola