संत जोन मेरी वियानी पर्व पर रंगारंग कार्यक्रम, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

4 गुम 18 में खिलाड़ियों के साथ अतिथि | Prabhat Khabar Network

गुमला के संत पात्रिक स्कूल में संत जोन मेरी वियानी पर्व धूमधाम से मनाया गया। बिशप लिनुस पिंगल एक्का ने छात्रों को मेहनत और अनुशासन का महत्व समझाया।

विज्ञापन

गुमला: संत पात्रिक स्कूल गुमला में मंगलवार को पुरोहितों के संरक्षक संत संत जोन मेरी वियानी पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया. मौके पर स्कूल द्वारा विशेष प्रार्थना, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा अंतरवर्गीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गुमला धर्मप्रांत के बिशप लिनुस पिंगल एक्का व विशिष्ट अतिथि गुमला धर्मप्रांत के भीजी फादर जेफ्रेनियुस तिर्की, संत पात्रिक महागिरजा के पल्ली पुरोहित फादर इमानुएल कुजूर, स्कूल के प्राचार्य फादर नाबोर मिंज व संत इग्नासियुस के रेक्टर फादर फ्लोरेंस कुजूर, फादर रंजीत समेत अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप जला कर और संत जोन मेरी वियानी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया. बिशप लिनुस पिंगल एक्का ने कहा कि कड़ी मेहनत ही सफलता की वास्तविक कुंजी है.

संत जोन मेरी वियानी का जीवन सिखाता है कि दृढ़ संकल्प, प्रार्थना और अनुशासन से हर चुनौती पर विजय पायी जा सकती है. फादर इमानुएल कुजूर ने कहा कि हमें संत जोन मेरी वियानी न केवल पुरोहितों, बल्कि पल्ली पुरोहितों के भी संरक्षक संत हैं. हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर ईश्वर और समाज की निःस्वार्थ सेवा करनी चाहिए. फादर फ्लोरेंस कुजूर ने बच्चों को अच्छा संस्कार और ईश्वर केंद्रित व्यक्तित्व के निर्माण के लिए प्रेरित किया.

उन्होंने कहा कि वास्तविक सफलता केवल अधिक अंक पाना नहीं, बल्कि एक संस्कारित और ईश्वर-केंद्रित व्यक्तित्व का निर्माण करना है. विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग मनमोहन नृत्य व गीत की प्रस्तुति दी गयी. इससे पूर्व अंतरवर्गीय फुटबॉल प्रतियोगिता का विभिन्न वर्गों के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया.

प्रतियोगिता में विजेता व उपविजेता रहे टीमों के खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया. मौके पर स्कूल के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं मौजूद थे.


विज्ञापन
दुर्जय पासवान

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola