जूस दुकान का ताला तोड़ कर की चोरी
गुमला के पालकोट रोड स्थित जूस दुकान में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर हजारों का सामान चोरी कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
गुमला शहर के पालकोट रोड स्थित स्टेट बैंक के सामने मंदिर कॉम्प्लेक्स में संचालित जूस दुकान में चोरी हुई है. अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़ कर हजारों रुपये मूल्य का सामान चोरी कर ली. पीड़ित सुतेन्द्र कुमार साहू ने इस संबंध में थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर मामले की जांच कर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा चोरी गये सामान की बरामदगी की मांग की है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दुर्जय पासवान
दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










