गुमला में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गुमला के डुमरी में एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुआ आरोपी को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

डुमरी: गुमला के डुमरी में एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार रविवार की रात सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र की एक नाबालिग बच्ची लापता हो गयी है. सूचना मिलते ही पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से देर रात तक बच्ची की तलाश की. लेकिन उसका पता नहीं चल सका.

विज्ञापन

जंगल में किया दुष्कर्म

रात करीब एक बजे बच्ची स्वयं अपने घर लौट आयी. इसके बाद उसने पुलिस को बताया कि चैनपुर निवासी संतोष लोहरा जो उसी गांव में रह रहा था. शाम के समय उसे अपने साथ जंगल की ओर ले गया. वहां उसके साथ दुष्कर्म किया तथा उसे घायल कर दिया. पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की. पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया. पुलिस ने घटना से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य भी जुटाने का दावा किया है.

ये भी पढ़ें: बच्चों का विवाद बना हिंसक, मारपीट के बीच चाकू चलने से अफरा-तफरी

प्राथमिकी दर्ज

पीड़िता का आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर गुमला सदर अस्पताल में चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी को सोमवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया जायेगा. इस संबंध में डुमरी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की विस्तृत जांच की जा रही है.


ये भी पढ़ें: गलत राशन कार्ड तुरंत होंगे निरस्त, खाद्य सचिव का सख्त आदेश, गिरिडीह और रांची नगर निगम को मिला बंपर फंड


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola