JPSC-JSSC Exam: भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी का आरोप, JLKM ने ईडी जांच की उठाई मांग

Updated:
विज्ञापन

4 गुम 17 में महाधरना में जेएलकेएम के नेता | Prabhat Khabar Network

झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में धांधली के विरोध में जेएलकेएम ने गुमला में महाधरना दिया। परीक्षाओं की निष्पक्ष जांच और सुधार की मांग की गई।

विज्ञापन

गुमला: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के केंद्रीय अध्यक्ष सह डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो के निर्देश पर मंगलवार को राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत गुमला में झारखंड लोक सेवा आयोग एवं झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में कथित धांधली के विरोध में महाधरना आयोजित किया गया.

जिला मुख्यालय स्थित कचहरी परिसर के हड़ताली वृक्ष के नीचे आयोजित धरना में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए. जिलाध्यक्ष अनूप फ्रांसिस कुजूर ने आरोप लगाया है कि झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की भर्ती परीक्षाओं में लगातार अनियमितताएं हो रही हैं, जिससे राज्य के लाखों अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ है.

उन्होंने सरकार से भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और समयबद्ध बनाने की मांग की. महाधरना के माध्यम से पार्टी ने प्रमुख मांगें रखीं, जिनमें झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित कथित विवादित परीक्षाओं को रद्द कर प्रवर्तन निदेशालय से समयबद्ध जांच कराने, लंबित सभी भर्ती परीक्षाओं की अधिसूचना जारी कर निर्धारित परीक्षा कैलेंडर के अनुसार उन्हें पूरा करने, दोनों आयोगों में व्यापक सुधार कर अध्यक्ष, सदस्यों व दोषी अधिकारियों को पद से हटाने तथा परीक्षाओं के संचालन के लिए कदाचारमुक्त एजेंसियों का चयन करने की मांग शामिल है.

साथ ही चेतावनी दी गयी कि यदि इन मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो मुख्यमंत्री छात्रों के हित में नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दें. महाधरना में युवा मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सन्नी संदीप तिग्गा, पश्चिमी दक्षिणी छोटानागपुर के अध्यक्ष कृष्णा चीक बड़ाइक, जिला वरीय उपाध्यक्ष सूरज सिंह व सिलास बड़ा, जिला महासचिव सलिंद्र उरांव, सुप्रदीप साहू, विनय साहू उर्फ बंटी, जिला पदाधिकारी अनिल साहू व मन्ना साय, यशोदा देवी, प्रखंड अध्यक्ष सोमेश्वर भगत, पालकोट प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार महतो, बिशुनपुर प्रखंड अध्यक्ष प्रवीण उरांव आदि उपस्थित थे.


विज्ञापन
दुर्जय पासवान

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola