अनुपस्थित नाजिर से मांगा स्पष्टीकरण, पर्यवेक्षिका को लगायी फटकार

उपायुक्त ने प्रखंड कार्यालय व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पालकोट का किया निरीक्षण
पालकोट. गुमला दिलेश्वर महतो ने शनिवार को प्रखंड कार्यालय व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पालकोट का औचक निरीक्षण किया. उपायुक्त ने पहले प्रखंड कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने सर्वप्रथम हाजिरी रजिस्टर की जांच की. रजिस्टर जांच में प्रखंड नाजिर अनुपस्थित पाये गये, जिस पर नाराजगी जताते हुए बीडीओ को हाजिरी काटने व स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया. इसके बाद उपायुक्त ने अंचल विभाग के कंप्यूटर रूम व बाल विकास परियोजना विभाग का निरीक्षण किया. निरीक्षण में आंगनबाड़ी केंद्र में लगाये जाने वाले कैलेंडर कार्यालय में ही मिला, जिस पर उपायुक्त ने पर्यवेक्षिका सरोज कुमारी को फटकार लगायी और जल्द से जल्द सभी कैलेंडर आंगनबाड़ी केंद्रों में देने का निर्देश दिया. इसके बाद उपायुक्त ने प्रखंड सह अंचल परिसर का निरीक्षण किया. निरीक्षण में उपायुक्त ने बाथरूम व परिसर में गंदगी देख नाराजगी व्यक्त करते हुए बीडीओ को साफ-सफाई पर ध्यान देने का निर्देश दिया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में उपायुक्त ने ओटीपी में मरीजों से मुलाकात कर और केंद्र में दी जा रही सेवाओं की जानकारी प्राप्त की. साथ ही विटामिन युक्त भोजन करने की सलाह दी. इसके बाद उपायुक्त ने प्रभारी चिकित्सक डॉ पूजा पल्लवी भगत के साथ लैब, मरीज वार्ड, इमरजेंसी वार्ड आदि का निरीक्षण किया. इस क्रम में उपायुक्त ने अस्पताल में डाक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों की संख्या के बारे में जानकारी ली. प्रभारी चिकित्सक डॉ पूजा पल्लवी भगत द्वारा उपायुक्त को बिजली व एंबुलेंस समस्या से अवगत कराया गया. उन्होंने बताया कि बीते दो दिनों से अस्पताल में बिजली नहीं होने से परेशानी हो रही है, जिस पर उपायुक्त ने मौके पर ही विभाग विभाग के अधिकारियों से मोबाइल पर संपर्क किया और बिजली सेवा बहाल करने का निर्देश दिया. एंबुलेंस की समस्या पर उपायुक्त ने बीडीओ को आवश्यक निर्देश दिये. इसके बाद उपायुक्त ने सीएचसी परिसर में नवनिर्माणाधीन ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिटी भवन का निरीक्षण किया. निरीक्षण में उपायुक्त प्रभारी चिकित्सक डॉक्टर पूजा पल्लवी भगत को अपनी देख-रेख में भवन का निर्माण कराने की बात कही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










