एलिट इलेवन ने जमाया खिताब पर कब्जा

गेट-टू-गेदर क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न
गुमला. शहीद तेलंगा खड़िया स्टेडियम गुमला में आयोजित गेट-टू-गेदर क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में फ्लाइंग फाल्कन की टीम को 67 रनों से पराजित कर एलिट-11 की टीम ने खिताब पर कब्जा जमाया. मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए एलिट-11 की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में पांच विकेट खोकर 133 रन बनाये, जिसमें जावेद अली ने नाबाद 33 गेंद पर 74 रन की पारी खेली. वहीं फ्लाइंग फाल्कन की ओर से तंजीम व कमल कुमार ने दो-दो विकेट लिए. जवाबी पारी खेलने उतरी फ्लाइंग फाल्कन की टीम 9.3 ओवर में 66 रन पर ऑल आउट हो गयी, जिसमें मनोहर उरांव ने 17 व अहमद राजा ने 12 रनों की पारी खेली. एलिट-11 की ओर से आयुष राज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार व सैय्यद इमाम को तीन विकेट लिए. समापन समारोह के मुख्य अतिथि रेनबो वाटर पार्क के सुशील कुमार कुशवाहा, ट्रांसलेट स्पोर्ट्स से तुषार कुमार, सुप्रीम पाइपस से अजीत कुमार, शशि प्रिया बंटी, सुभाष अग्रवाल, शंकर अग्रवाल, गोलू अग्रवाल, छोटू जायसवाल ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया. मौके पर आयोजन समिति के ओमशंकर सिंह, मनोज चौधरी, सुनील सिंह, लाल शेखर नाथ शाहदेव, सिद्धेश्वर सिंह, सौरभ कुमार अंकित, शशि रंजन, पुनीत सोनी, विनीत नाग, मधुसूदन उरांव, प्रबल सिंह, जय सिंह, झुन्नू सिंह, शुभम सिंह, आनंद भारती, विशाल सिंह, ज्ञान साहू, शिवम जायसवाल, सहित अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




