कार्यशैली में सुधार लायें बिजली विभाग के अधिकारी : मुनेश्वर

Published at :17 Apr 2026 10:18 PM (IST)
विज्ञापन
कार्यशैली में सुधार लायें बिजली विभाग के अधिकारी : मुनेश्वर

कार्यशैली में सुधार लायें बिजली विभाग के अधिकारी : मुनेश्वर

विज्ञापन

बिजली विभाग के खिलाफ भाजपा का धरना, धरना देने से रोके जाने पर सड़क किनारे किया प्रदर्शन गुमला. गुमला में शुक्रवार को बिजली विभाग द्वारा भाजपा को परिसर में धरना देने से रोकने पर कार्यकर्ताओं ने उग्र विरोध जताया. इसके बाद भाजपाई जशपुर रोड स्थित बिजली विभाग कार्यालय के बाहर एनएच सड़क किनारे बैठ कर धरना-प्रदर्शन करने लगे और विभाग के खिलाफ नारेबाजी की. प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि गुमला विद्युत विभाग के अभियंता जनता के हित में काम नहीं कर रहे हैं और भ्रष्टाचार में लिप्त हैं. हालांकि धरना समाप्त होने के बाद भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने विभागीय इंजीनियर से उनके कार्यालय में मुलाकात कर बिजली समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा. यह एक दिवसीय धरना कार्यक्रम भाजपा के राज्यव्यापी आह्वान पर आयोजित किया गया था. अध्यक्षता जिला के वरीय उपाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल ने की. उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में इस तरह का प्रदर्शन किया जा रहा है. जिला सचिव संदीप प्रसाद ने कहा कि विभाग परिसर में धरना के लिए टेंट लगाया गया था, लेकिन प्रशासन ने अनुमति नहीं दी, जिसके चलते सड़क किनारे पेड़ के नीचे धरना देना पड़ा. मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष मुनेश्वर साहू ने चेतावनी दी कि बिजली विभाग के अधिकारी अपनी कार्यशैली में सुधार लायें और अनावश्यक बिजली कटौती बंद करें. उन्होंने स्मार्ट मीटर के नाम पर आम जनता के शोषण का भी आरोप लगाया. नगर परिषद अध्यक्ष शकुंतला उरांव ने कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए शहरी व ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जानी चाहिए. उन्होंने राज्य सरकार पर अफसरशाही हावी होने का आरोप भी लगाया. कार्यक्रम को निर्मल गोयल, विनोद प्रसाद, भैरव सिंह खेरवार, गौरी किंडो, यशवंत सिंह, हरिहर साहू, देवेंद्र लाल उरांव और कौशलेंद्र जमुवार ने भी संबोधित किया. संचालन महामंत्री सुरेश सिंह और संदीप प्रसाद ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला मंत्री विजय सिंह पिंटू ने दिया. मौके पर विकास सिंह, श्रवण साहू, सोनमणि देवी, शंभू नायक, रमेश राम, सुसित गोस्वामी, रूपा केसरी, गुड्डी नंदा, भिखेश्वर नागमणि समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola