ePaper

ट्रैक्टर की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

Updated at : 02 Dec 2025 9:11 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रैक्टर की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

ट्रैक्टर की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

विज्ञापन

गुमला. गुमला के कुटवा गांव निवासी 70 वर्षीय छेदना महली की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. हादसा सोमवार की रात को हुई थी. इलाज के क्रम में अस्पताल में छेदना की मौत हुई है. इधर घटना की सूचना मिलने पर मंगलवार को सदर थाना के एसआइ विनय कुमार महतो ने शव कब्जे में लेकर सदर अस्पताल गुमला में पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया और मामले की छानबीन में जुट गये. मृतक के परिजन जगर महली ने बताया कि छेदना महली कुटमा गांव का रहने वाला था, जो सोमवार को गुमला किसी रोगी को देखने के लिए आया था. देर शाम को अपने घर लौट रहा था. इस दौरान कोटेंगसेरा के समीप एक अज्ञात ट्रैक्टर की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी.

अज्ञात महिला का शव बरामद

रायडीह. प्रखंड के मांझाटोली बैंक ऑफ इंडिया परिसर से मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे एसआइ धनंजय कुमार सिंह ने 28 वर्षीय अज्ञात महिला का शव बरामद किया है. इसके बाद शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल गुमला भेजा गया. किसी परिजन के नहीं रहने की वजह से शव की पहचान नहीं हो सकी. इस कारण शव को अगले 48 घंटे के लिए शीत गृह में रखवा दिया है. पुलिस ने बताया है प्रथम दृश्य में शव को देखने से प्रतीत होता है कि ठंड लगने से उसकी मौत हुई होगी. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का खुलासा होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola