दुर्गा बैगा अध्यक्ष व प्रताप सिंह बने उपाध्यक्ष

Updated at : 29 Apr 2025 10:10 PM (IST)
विज्ञापन
दुर्गा बैगा अध्यक्ष व प्रताप सिंह बने उपाध्यक्ष

रायडीह प्रखंड के कांसीर पंचायत खंड समिति कांसीर के चापाडीह गांव में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की बैठक अरुण कुमार पांडा की अध्यक्षता में हुई.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, रायडीह

रायडीह प्रखंड के कांसीर पंचायत खंड समिति कांसीर के चापाडीह गांव में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की बैठक अरुण कुमार पांडा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में कांसीर खंड समिति को निरस्त करते हुए पुनः समिति का पुनर्गठन किया गया. जिसमें अध्यक्ष दुर्गा बैगा, उपाध्यक्ष प्रताप सिंह, मंत्री विनोद सिंह, सह मंत्री जयराम सिंह, बजरंग दल संयोजक मुकेश सिंह, सह संयोजक नितेश सिंह, गौ रक्षा प्रमुख जगदेव लोहार, गौरक्षा सह प्रमुख शोखा सिंह, मातृ शक्ति प्रमुख प्रतिमा देवी, मातृ शक्ति सह प्रमुख गीता देवी, दुर्गा वाहिनी संयोजिका पूर्णिमा कुमारी, दुर्गा वाहिनी सह संयोजिका पूजा कुमारी, सत्संग प्रमुख राजकेश्वर सिंह, सेवा प्रमुख ललिंद्र सिंह, मठ मंदिर सुरक्षा प्रमुख अर्जुन सिंह, सूचना एवं प्रचार प्रसार प्रमुख जन्मजय सिंह, अचक पुरोहित विनय सिंह, सामाजिक समरस्ता प्रमुख रामलगन सिंह को बनाया गया. केशवचंद्र साय ने कहा की आज हम सभी हिंदुओं के लिए बहुत बड़ा संकट मंडरा रहा है. आज हम सभी हिंदुओं को जात पात भेदभाव छोड़कर अपनी हिंदू एकता का परिचय देने की आवश्यकता है. मौके पर अशोक सिंह, अरुण कुमार पांडा, हिमांशु साहू, सामु सिंह सहित कांसीर, गुमला, चापाटोली, मुरुमकेला, घाघरा, जमगाई, मरिमटोली, चापाडीह, सेमरटोली गांव के लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK

लेखक के बारे में

By DEEPAK

DEEPAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola