लाखों रुपये की लागत से बना जलमीनार में एक बूंद पानी नहीं मिलता, अब ग्रामीण करने लगे हैं ठीक करने की मांग

Updated at : 29 Oct 2021 1:30 PM (IST)
विज्ञापन
लाखों रुपये की लागत से बना जलमीनार में एक बूंद पानी नहीं मिलता, अब ग्रामीण करने लगे हैं ठीक करने की मांग

प्रखंड की उत्तरी भाग पंचायत के गांधी नगर मुहल्ला में 14वें वित्त आयोग से बनी जलमीनार शुरू नहीं हुई. जिसके कारण गांधी नगर मुहल्लेवासियों को पेयजल के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन

पालकोट : प्रखंड की उत्तरी भाग पंचायत के गांधी नगर मुहल्ला में 14वें वित्त आयोग से बनी जलमीनार शुरू नहीं हुई. जिसके कारण गांधी नगर मुहल्लेवासियों को पेयजल के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. पूर्व मुखिया अनिल भगत ने बताया कि जलमीनार बनानेवाला ठेकेदार द्वारा जलमीनार में स्टार्टर नहीं लगाने के चलती जलमीनार बंद है.

जलमीनार चालू नहीं रहने से गांधीनगर के लोगों को पीने का पानी के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीण तुलसी गोप ने बताया कि हमलोग सपरिवार किराये के मकान में रहते हैं. किराये के मकान में पीने के पानी का प्रबंध नहीं है. बगल में जलमीनार बना था. सोचा, बहुत सहुलियत होगी. लेकिन सिर्फ जलमीनार बनी है. पानी का ठिकाना नहीं है.

रोकेडेगा गांव के स्कूल में कार्यरत शिक्षक जयंतनाथ सिंह ने बताया कि घर से सटा कर जलमीनार बनी है. लेकिन जलमीनार में पानी नहीं है. गणपति महतो ने कहा कि जलमीनार बन गयी है. लगा कि अब पानी की दिक्कत नहीं होगी. लेकिन उसका उलटा हो गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola