सुबह 11 बजे तक छाया रहा घना कोहरा

रविवार को रायडीह का मौसम अचानक ऐसा बदला कि लोग उलझन में पड़ गए
रायडीह. रविवार को रायडीह का मौसम अचानक ऐसा बदला कि लोग उलझन में पड़ गए. सुबह आंख खुलते ही मांझाटोली शंखमोड़ क्षेत्र कोहरे की मोटी चादर में लिपटा हुआ था. सूरज लगभग 11 बजे तक दिखाई नहीं दिया और सड़कों पर गाड़ियां हेडलाइट जलाकर धीमी रफ्तार से चल रही थीं. माहौल किसी हॉरर फिल्म जैसा लग रहा था. चालक पूरी तरह सतर्क रहे और लोग कोहरे से परेशान. गर्मी का मौसम आने की उम्मीद थी, लेकिन अचानक ठंडक ने सबको चौंका दिया. मौसम का यह अप्रत्याशित बदलाव लोगों के लिए सस्पेंस थ्रिलर जैसा अनुभव रहा पुस्तक परब सह सांस्कृतिक कार्यक्रम 24-25 मार्च को प्रतिनिधि, गुमला गुमला जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग और अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से 24 और 25 मार्च को गुमला पुस्तक परब सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के नेतृत्व में यह आयोजन नगर भवन गुमला, बसिया और चैनपुर अनुमंडल में होगा. इस दो दिवसीय कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध रंगकर्मी, लेखिका और सामाजिक कार्यकर्ता सुषमा देशपांडे द्वारा रचित एकल नाटक हाँ, मैं सावित्रीबाई फुले है. इस नाटक का मंचन कलाकार शुभांगी भुजबल और शिल्पा साने करेंगी, जो अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति से महान समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले के विचारों को जीवंत रूप में दर्शकों तक पहुंचायेंगी. सावित्रीबाई फुले ने लड़कियों और समाज के बहिष्कृत वर्गों को शिक्षा दिलाने में अग्रणी भूमिका निभायी थी. उनके जीवन और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह सांस्कृतिक पहल की जा रही है. नाटक के माध्यम से महिला शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया जायेगा. 24 मार्च को नगर भवन गुमला एवं अनुमंडल पुस्तकालय मैदान बसिया व 25 मार्च को बरवे मैदान चैनपुर एवं मध्य विद्यालय घाघरा में कार्यक्रम होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




