पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Updated at : 21 Jun 2024 10:49 PM (IST)
विज्ञापन
पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

बीते एक सप्ताह से लापता था डुमरी थाना के मिरचाइपाठ निवासी अमित कोरवा

विज्ञापन

बीते एक सप्ताह से लापता था डुमरी थाना के मिरचाइपाठ निवासी अमित कोरवा

जारी.

जारी थाना की जरडा पंचायत के बिछरा गांव के खरवा गड्ढा नामक स्थान से जारी पुलिस ने एक सड़ा गला शव गुरुवार की देर शाम बरामद किया. बताया जा रहा है कि युवक की हत्या कर उसके शव को पेड़ से लटका दिया गया है और उसे आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया है. जानकारी के अनुसार डुमरी थाना के मिरचाईपाठ निवासी अमित कोरवा (20) बीते एक सप्ताह से लापता था. उसके पिता भालेश्वर कोरवा ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मेरा बेटा एक सप्ताह से लापता था. हमलोग अपने रिश्तेदारों समेत अन्य जगहों पर काफी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला. इसके बाद इसकी सूचना हमलोग डुमरी थाना को दी. गुरुवार को बिछरा खरवा गड्ढा में एक शव होने की सूचना मिली, तो हमलोग गये, तो देखे कि बरगद के पेड़ पर मेरा बेटा प्लास्टिक की रस्सी के सहारे लटका हुआ है. तब हमलोग इसकी सूचना जारी थाना को दी. सूचना पाकर जारी थानेदार आदित्य कुमार अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच शव को पेड़ से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया गया. थानेदार आदित्य कुमार ने कहा कि शव बरामद मामले में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola