कैंसर डे केयर सेंटर खुलना जिले के लिए बड़ी उपलब्धि : डीसी

Updated at : 15 Jul 2025 9:56 PM (IST)
विज्ञापन
कैंसर डे केयर सेंटर खुलना जिले के लिए बड़ी उपलब्धि : डीसी

सदर अस्पताल गुमला के परिसर में कैंसर डे केयर सेंटर का उदघाटन

विज्ञापन

गुमला. सदर अस्पताल गुमला परिसर में कैंसर डे केयर सेंटर का उदघाटन मंगलवार को हुआ. उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने सेंटर का उदघाटन किया. उपायुक्त ने कहा कि जिले के कैंसर पीड़ित मरीजों को अब इलाज के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. कैंसर का इलाज अब गुमला में होगा. इसके लिए सदर अस्पताल गुमला परिसर में कैंसर डे केयर सेंटर की स्थापना की गयी है. यह सुविधा गुमला जिले के लिए बड़ी चिकित्सा उपलब्धि है. कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों को अब कीमोथेरेपी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा. इस केंद्र में प्रत्येक सोमवार को कीमोथेरेपी की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी. सेंटर में प्रत्येक सोमवार को विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम बाहर से आयेगी, जो कीमोथेरेपी प्रदान करेंगे. मरीजों को समुचित चिकित्सीय परामर्श, जांच और दवा एक ही स्थान पर उपलब्ध करायी जायेगी. यह सुविधा जिले के सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाकों से आने वाले मरीजों के लिए लाभकारी होगा. सेंटर की सेवा जिलेवासियों के लिए पूर्ण रूप से नि:शुल्क रहेगी. स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित डे केयर सेंटर में कमजोर वर्ग के मरीजों को समय पर और समुचित उपचार उपलब्ध करायी जायेगी. इसके लिए अस्पताल में सभी आवश्यक दवाइयां भी पहले से उपलब्ध करा दी गयी है. सिविल सर्जन डॉक्टर शंभुनाथ चौधरी ने बताया कि अस्पताल में कीमोथेरेपी के लिए बुनियादी ढांचा, प्रशिक्षित स्टाफ, दवाइयां और उपकरण उपलब्ध करा दिये गये हैं. मौके पर डीपीएम जया रेशमा खाखा, डीएस डॉक्टर अनुपम किशोर, कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रवीर सिंह मुंडा आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola