पांच माह से बेटी गायब, पुलिस नहीं कर रही मदद

Updated at : 15 Apr 2024 9:00 PM (IST)
विज्ञापन
पांच माह से बेटी गायब, पुलिस नहीं कर रही मदद

एसपी को ज्ञापन सौंप कर लगायी मदद की गुहार

विज्ञापन

एसपी को ज्ञापन सौंप कर लगायी मदद की गुहार गुमला. शहर के डीएसपी रोड पंडित मुहल्ला निवासी बिरस देवी ने एसपी को ज्ञापन सौंप कर अपनी बेटी मनीषा कुमारी (18) के गायब होने की शिकायत की है. मनीषा कुमारी पांच माह से गायब है. उन्होंने गुमला थाना में पूर्व में शिकायत की थी, परंतु पुलिस की तरफ से कार्रवाई नहीं की जा रही है और न ही कोई मदद मिली है. इससे परिजन परेशान हैं. एसपी से शिकायत करते हुए अपनी बेटी की सकुशल बरामदगी की मांग की है. आवेदन में कहा है कि 27 अक्तूबर 2023 को मेरी बेटी मनीषा कुमारी ढाई से तीन बजे से बीच घर से टाउन जाने के लिए निकली थी. इसके बाद से वह घर नहीं लौटी. परिवार के लोगों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन करने पर उसका कुछ पता नहीं चला. मां ने अपनी बेटी की गुमशुदगी होने की सूचना गुमला थाना को दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गयी. परिजन डरे हुए हैं कि मेरी बेटी के साथ कोई अनहोनी घटना न हो जाये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola