साइबर क्रिमिनल अब किसानों को भी बना रहे निशाना, जिला आपूर्ति पदाधिकारी बन कर रहे हैं ठगी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 Dec 2021 1:36 PM
बसिया प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों के भोले भाले किसानों पर साइबर ठग इन दिनों लैंपसों की आड़ में निशाना साध रहे हैं. हालांकि किसानों के जागरूक होने से वे साइबर क्रिमिनल के झांसे में अब तक नहीं आ पाये हैं
बसिया. बसिया प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों के भोले भाले किसानों पर साइबर ठग इन दिनों लैंपसों की आड़ में निशाना साध रहे हैं. हालांकि किसानों के जागरूक होने से वे साइबर क्रिमिनल के झांसे में अब तक नहीं आ पाये हैं. कई किसान साइबर क्राइम होने से बच भी गये हैं. एक ऐसा ही मामला शुक्रवार को सामने आया है.
बसिया के एक किसान के मोबाइल में गुमला के जिला आपूर्ति पदाधिकारी कार्यालय का नाम पर मोबाइल नंबर 7739999767 से दीपक शर्मा के नाम से कॉल आया. जिसमें बकाया भुगतान के नाम पर गूगल-पे के माध्यम से ठगी करने का असफल प्रयास किया गया. इस मामले में विकल्प चयन के तथा-कथित निर्देश से उत्पन्न भ्रम के कारण भुक्तभोगी किसान के मन में शंका उत्पन्न हुई.
इस शंका के समाधान हेतु जब मामले को जिला आपूर्ति कार्यालय के संज्ञान में लाया गया. तब जाकर यह पता चला कि यह मूलतः फ्रॉड कॉल है और बहुत बारीकी के साथ लैंपसों में धान बेचने वाले किसानों के साथ ठगी का प्रयास किया जा रहा है. इधर जिला आपूर्ति कार्यालय की ओर से स्थिति को स्पष्ट करते हुए बताया गया कि न, तो धान बकाया भुगतान का कोई मामला उनके यहां लंबित है और न उनके यहां से ऐसा कोई कॉल किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










