कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहेब का किया है अपमान : किशुन

Updated at : 27 Apr 2025 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहेब का किया है अपमान : किशुन

करौंदी नायक बस्ती में संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन

विज्ञापन

गुमला. भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के गुमला जिलाध्यक्ष खुशमन नायक की अध्यक्षता में आंबेडकर सम्मान अभियान के तहत करौंदी नायक बस्ती में संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किशुन कुमार दास ने बाबा साहेब की तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. जिलाध्यक्ष खुशमन नायक ने स्वागत भाषण देते हुए उपस्थित लोगों को संविधान निर्माता बाबा साहेब भारत रत्न डॉ भीमराव आंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को उनके मार्ग पर चल कर समाज व देशहित के लिए आगे आने का आह्वान किया. मुख्य अतिथि किशुन कुमार दास ने संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहेब को हमेशा अपमानित करने का काम किया है. कांग्रेस ने कभी भी उन्हें सम्मान नहीं दिया. परंतु भाजपा सरकार में मोदी ने पंच तीर्थ का निर्माण कर बाबा साहेब को पूरा सम्मान दिया. भाजपा ने ही बाबा साहेब को भारत रत्न से सम्मानित किया. बाबा साहेब के सम्मान में पूरे भारत में हर जगह आंबेडकर जयंती पखवाड़ा मनाया जा रहा. उन्होंने कहा कि बाबा साहेब गरीब, शोषित व पीड़ित परिवार के मसीहा थे. हमें उनके मार्ग पर चलते हुए अपने समाज को संगठित शिक्षित व विकसित बनाना है. कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री नीरज नायक, लोहरदगा जिलाध्यक्ष प्रकाश नायक, राजमोहन राम आदि ने भी विचार व्यक्त किये. संचालन चैनपुर मंडल अध्यक्ष शिवा राम व धन्यवाद ज्ञापन मगन नायक ने किया. मौके पर सागर नायक, जग नारायण नायक, शक्ति नायक, मनतू नायक, शंभू नायक, प्रकाश नायक, गुड़िया कुमारी, शीतल कुमारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola