कक्षा नौवीं की छात्रा ने फांसी लगा कर दी जान
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Apr 2026 10:16 PM
कक्षा नौवीं की छात्रा ने फांसी लगा कर दी जान
सिसई. सिसई थाना अंतर्गत मुरगू गांव में बुधवार की शाम 16 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. मृतका की पहचान प्रहलाद सिंह की पुत्री निधि कुमारी के रूप में हुई है. निधी कुमारी मुरगू उवि में कक्षा नौ की छात्रा थी. मृतका के पिता प्रहलाद सिंह ने बताया कि बुधवार को घर में निर्माण कार्य चल रहा था, जिसमें निधी दिन भर अपने पिता का हाथ बंटा रही थी. शाम करीब 5:30 बजे तक वह अपने पिता के साथ ही थी. पिता ने बताया कि काम के दौरान उसने 8-10 बाल्टी पानी ढोया था, जिससे वह काफी थक गयी थी. शाम को वह परिजनों से शौच जाने और चटनी के लिए आम तोड़ने की बात कह कर बगीचे की ओर निकली थी. जब एक घंटे बाद भी निधि घर वापस नहीं लौटी, तो पिता उसे ढूंढने के लिए निकले. आम के पेड़ के पास पहुंचने पर उन्होंने निधि का शव पेड़ से लटका हुआ पाया. इस दृश्य को देख परिजनों के होश उड़ गए और तुरंत इसकी सूचना सिसई पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंच शव को फंदे से नीचे उतार कब्जे में ले लिया और गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. निधि ने यह कदम क्यों उठाया, इसका स्पष्ट कारण अभी तक सामने नहीं आ पाया है. पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और मामले की छानबीन में जुटी है. अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों और स्थिति का सही पता चल सकेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










