बाल संसद गठित, अपूर्वी प्रसाद बनी पीएम बनी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Apr 2026 10:11 PM
बाल संसद गठित, अपूर्वी प्रसाद बनी पीएम बनी
गुमला. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर गुमला में शनिवार को बाल संसद का गठन किया गया. विद्यालय के भैया-बहनों ने भारतीय संसदीय प्रणाली अधिकारों व कर्तव्यों को समझने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया. बाल भारती प्रमुख आचार्य सुदर्शन शर्मा व कन्या भारती प्रमुख संगीता कुमारी के नेतृत्व में मंत्री परिषद का गठन लोकतांत्रिक तरीके से बच्चों के मतदान द्वारा किया गया. प्रधानमंत्री अपूर्वी प्रसाद, उप प्रधानमंत्री दीपक कुमार, कन्या भारती संयोजिका आनवी अपूर्वा व सह संयोजिका खुशी कुमारी निर्वाचित हुईं. चयनित मंत्रिमंडल ने पूरे वर्ष विद्यालय की अनुशासन, स्वच्छता और अन्य आंतरिक व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करेंगे. आचार्य संजय कुमार ने बाल भारती के प्रधानमंत्री और उनके मंत्रियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी. आचार्य अन्नपूर्णा कुमारी ने कन्या भारती की बल भारती के पदाधिकारियों को उनके दायित्वों के प्रति निष्ठा की शपथ दिलायी. प्रधानाचार्य जितेंद्र तिवारी ने नवनिर्वाचित बाल अधिकारियों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी.
बैडमिंटन खिलाड़ियों ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन
बसिया. प्रखंड मुख्यालय स्थित रेफरल अस्पताल के समीप बने इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन खेल के लिए लागू नये नियमों ने स्थानीय खिलाड़ियों के उत्साह पर पानी फेर दिया है. इस संबंध में युवाओं ने अनुमंडल पदाधिकारी को एक ज्ञापन सौंप कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया है. युवाओं का कहना है कि पिछले महीने स्टेडियम प्रबंधन द्वारा कुछ कड़े नियम बनाये गये हैं, जिनमें 500 रुपये प्रतिमाह नामांकन शुल्क, बिना आइडी कार्ड प्रवेश पर रोक और शाम आठ बजे तक ही खेलने की समय सीमा तय की गयी है. स्थानीय खिलाड़ियों ने बताया कि पूर्व में वे स्वयं स्टेडियम की साफ-सफाई करते थे और बड़ी संख्या में यहां खेलने आते थे, लेकिन अब बुनियादी सुविधाओं के अभाव और फीस की अनिवार्यता के कारण उन्होंने स्टेडियम आना छोड़ दिया है. स्थानीय युवाओं ने प्रशासन से इन नियमों पर पुनर्विचार कर खेल का उचित माहौल तैयार करने की मांग की है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










