चतरा ने कोडरमा को दो विकेट से हराया

बीएन सिंह अंडर 19 (प्लेट) क्रिकेट प्रतियोगिता
गुमला. झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से शहीद तेलंगा खड़िया स्टेडियम गुमला में आयोजित बीएन सिंह अंडर 19 (प्लेट) क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को चतरा ने कोडरमा को दो विकेट से हराया. मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए कोडरमा ने 50 ओवरों में आठ विकेट के खोकर 259 रन बनाये, जिसमें अभय कुमार सिंह ने 73, विशाल यादव ने 48 और आकाश कुमार ने 31 रनों का योगदान दिया. चतरा की ओर से सौरभ गिरी ने तीन विकेट झटके. जवाबी पारी खेलने उतरी चतरा की टीम ने दो विकेट से मैच जीत लिया. चतरा की ओर से सौरभ गिरी ने 86, रोहित यादव ने 42 और आयुष गुप्ता ने 39 रनों का योगदान दिया. कोडरमा के पीयूष सिंह ने दो विकेट लिये. चतरा के सौरभ गिरिराज को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. मौके पर टीआरडीओ सतीश सिंह, अंपायर एमडी अजमल हुसैन, एमडी इफ्तेखार शेख, स्कोरर शशिभूषण मिश्र, जिला संघ के सचिव जीतेंद्र सिंह, मनोज चौधरी, अंकित विश्वकर्मा, ज्ञान प्रकाश, मधुसूदन उरांव, सनी साहू, विनीत नाग, शशि कुमार, पंकज कुमार आदि मौजूद थे.
संत इग्नासियुस में नामांकन जारी
गुमला. संत इग्नासियुस उवि गुमला में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा छह व सात एवं प्राइमरी सेक्शन में नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी व वर्ग एक में नामांकन जारी है. इच्छुक अभिभावक विद्यालय समय में विद्यालय से नामांकन फार्म प्राप्त कर सकते हैं. यह जानकारी प्राचार्य फादर मनोहर खोया ने दी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




