चेंबर की बैठक में व्यापारियों की समस्याओं पर मंथन

Updated:
विज्ञापन
चेंबर की बैठक में व्यापारियों की समस्याओं पर मंथन

नो एंट्री, जाम, चोरी व डीजल संकट समेत कई मुद्दों पर प्रशासन से वार्ता का निर्णय

विज्ञापन

गुमला. चेंबर ऑफ कॉमर्स की पांचवीं बैठक सिद्धि विनायक स्थित चेंबर कार्यालय में अध्यक्ष राजेश लोहानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक की शुरुआत सचिव प्रणय कुमार ने पिछली बैठक में लिए गए प्रस्तावों की जानकारी देकर की. इसके बाद अध्यक्ष ने बीते एक माह में किये गये कार्यों का विवरण हाउस के समक्ष रखा. बैठक में आम जनजीवन और खासकर व्यापारियों को हो रही परेशानियों पर विस्तार से चर्चा की गयी. मापतौल विभाग से मिलकर कैंप लगवाने का प्रस्ताव रखा गया, ताकि व्यापारियों की समस्याओं का समाधान हो सके. वहीं शहर में नो एंट्री के कारण लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए डीसी और एसपी से मिलकर विंडो व्यवस्था की मांग करने पर सहमति बनी. वैश्विक संकट के चलते डीजल की कमी को देखते हुए डीजल चालित जेनरेटरों के लिए पर्याप्त डीजल उपलब्ध कराने हेतु डीएसओ से वार्ता करने का निर्णय लिया गया. इसके अलावा चेंबर का एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर जिला मुख्यालय में बढ़ रही चोरी, छिनतई, गांधी मैदान पार्क में नशाखोरी तथा व्यापारियों के घरों में हुई चोरी की घटनाओं पर अविलंब कार्रवाई की मांग करेगा. अध्यक्ष राजेश लोहानी ने व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए सभी से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया. बैठक के अंत में उपाध्यक्ष अभिजीत जायसवाल ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ समापन की घोषणा की. बैठक में पूर्व अध्यक्ष पद्म साबू, दिनेश कुमार अग्रवाल, दामोदर कसेरा, निवर्तमान अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष अभिजीत जायसवाल, बबलू वर्मा, कोषाध्यक्ष अजय कुमार, पीआरओ प्रतीक अग्रवाल, रितेश गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य मुन्नीलाल साहू, संजीव मालानी, गुरमीत सिंह, पंकज खंडेलवाल, आदित्य गुप्ता, मीडिया प्रभारी मनीष केशरी, उप समिति सदस्य शेखर अग्रवाल, मोहम्मद शाहनवाज, कुणाल कुमार, पंकज सोनी, विनोद विश्वकर्मा, बृज किशोर फोगला समेत कई सदस्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola