मवेशी लदे बोलेरो ने बाइक में मारी टक्कर, भागने के क्रम में घर में घुसा

Updated at : 15 Jul 2025 9:52 PM (IST)
विज्ञापन
मवेशी लदे बोलेरो ने बाइक में मारी टक्कर, भागने के क्रम में घर में घुसा

छत्तीसगढ़ पुलिस ने रायडीह पुलिस के सहयोग से मवेशी लदे गाड़ी को पकड़ा

विज्ञापन

रायडीह. छत्तीसगढ़ राज्य से झारखंड में अवैध गोवंशीय मवेशी तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है. एक तरफ अवैध गोवंशीय पशुओं की तस्करी को रोकने के लिए पुलिस मुस्तैद है, तो वहीं तस्कर एक से बढ़ कर एक हथकंडे अपना रहे हैं. रायडीह में फिर से एक मवेशी तस्करी का मामला प्रकाश में आया है. छत्तीसगढ़ से एक बोलेरो वाहन झारखंड की ओर आने के क्रम में छत्तीसगढ़ के लोरो घाट के समीप एक बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार घायल हो गया. इसकी सूचना छत्तीसगढ़ पुलिस को हुई, तो वह बोलेरो वाहन का पीछा करने लगा. बोलेरो जशपुर के बाला छापर से कोंडरा होते हुए रायडीह की ओर भागने लगा. छत्तीसगढ़ की पुलिस ने झारखंड पुलिस से मदद मांगी. इधर, रायडीह पुलिस ने मांझाटोली चर्च मोड़ के समीप नाकाबंदी कर उक्त बोलेरो का इंतजार करने लगी. तभी उक्त बोलेरो चर्च मोड़ के समीप पहुंची व पुलिस की नाकाबंदी देख कर गाड़ी को वापस घुमा कर भागने लगा. तब पीछे से रायडीह पुलिस भी पीछा करने लगी. भागने के क्रम में बोलेरो गाड़ी पुरानी रायडीह के अंम्बाडांड़ बस्ती के रास्ते घुस गया और नियंत्रण खोकर सोमरा उरांव के घर की दीवार को तोड़ते हुए अंदर घुस गया. रायडीह पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चालक को अपने कब्जे में ले लिया. जब गाड़ी की जांच की गयी, तो उक्त बोलेरो वाहन में पांच अवैध गोवंशीय पशु थे. तस्कर से पूछने पर बताया कि झारखंड में पशुओं की तस्करी के लिए ले जा रहे थे. रायडीह पुलिस ने तस्कर को छत्तीसगढ़ पुलिस को सुपुर्द कर दिया. वहीं घायल बाइक सवार का इलाज अस्पताल में चल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola