बालक में गांधी हाउस व बालिका में नेहरू हाउस चैंपियन

Updated at : 18 Jul 2025 10:06 PM (IST)
विज्ञापन
बालक में गांधी हाउस व बालिका में नेहरू हाउस चैंपियन

बालक में गांधी हाउस व बालिका में नेहरू हाउस चैंपियन

विज्ञापन

चैनपुर. परमवीर अलबर्ट एक्का मेमोरियल कॉलेज चैनपुर में तीन दिनी इंटर हाउस फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन शुक्रवार को हुआ. टूर्नामेंट में कॉलेज के चार हाउस पटेल हाउस, गांधी हाउस, नेहरू हाउस व शास्त्री हाउस के बीच खेला गया, जिसमें सभी टीमें एक दूसरे से लीग मैच खेली. सबसे अधिक अंक पाकर व गोल मार कर लड़कों के वर्ग में गांधी व नेहरू हाउस की टीम के बाच फाइनल खेला गया. इसमें गांधी हाउस की टीम ने नेहरू हाउस की टीम को 3-2 के अंतर से हरा कर चैंपियन बनी. वहीं लड़कियों के वर्ग में नेहरू हाउस की टीम ने शास्त्री हाउस की टीम को 4-3 से हरा कर चैंपियन बनी. अनुज लकड़ा व नीति साक्षी टोप्पो को टूर्नामेंट में अच्छे प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट व बेनेदिक्त लकड़ा व आलमीन केरकेट्टा को फाइनल मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया. सभी टीम को पुरस्कृत किया गया. प्राचार्य फादर अगस्तुस एक्का ने कहा कि सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद पर भी ध्यान देना जरूरी है. मौके पर खेल समिति, कॉलेज के प्राध्यापक समेत विद्यार्थी मौजूद थे.

बारिश से किसान का घर ध्वस्त

पालकोट. टेंगरिया पंचायत के चैनपुर कैंबा गांव निवासी बलदेव महतो का मकान गुरुवार को बारिश से ध्वस्त हो गया. पेशे से बलदेव किसान है. उसने प्रखंड प्रशासन से मुआवजा देने की गुहार लगायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola