बागवानी व ऑर्गेनिक खेती कर आर्थिक स्थिति सुधारें : डीसी

Updated at : 08 May 2025 10:18 PM (IST)
विज्ञापन
बागवानी व ऑर्गेनिक खेती कर आर्थिक स्थिति सुधारें : डीसी

आम बागवानी व आर्गेनिक खेती का किया निरीक्षण

विज्ञापन

कामडारा. कामडारा प्रखंड की रामतोल्या पंचायत के सोनमेर गांव गुरुवार को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी पहुंचे. डीसी ने गांव में संचालित योजनाओं का निरीक्षण किया. गांव की दीदियों ने प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन विधि से बंजर भूमि को उपजाऊ बना कर की जा रही आम बागवानी और ऑर्गेनिक खेती की अद्यतन जानकारी ली. महिला मंडल की सदस्य शांति करमेला होरो ने उपायुक्त को बताया कि गांव में शुरुआती दौर में प्रदान संस्था के लोग गांव में आकर आम बागवानी व ऑर्गेनिक खेती के लिए लोगों को जागरूक कर रहे थे. इस वक्त गांव के लोगों को लगता था कि भूमि को सरकार ले लेगी. लेकिन संस्था द्वारा जागरूक किये जाने के बाद आज की तिथि में प्रदान संस्था ने महिला समूह को प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन का प्रशिक्षण देकर बंजर भूमि को उपयोगी बनाने का तरीका बताया. भूमि की रूपरेखा में बदलाव कर उसमें बागवानी व खेती करना सिखाया. गांव की महिला मंडल सदस्यों ने 13 एकड़ बंजर भूमि को खेती योग्य बनाने के बाद जीवी दा हासा परियोजना के माध्यम से आम बागवानी व ऑर्गेनिक खेती की जा रही है. मनरेगा के तहत लोगों को आम बागवानी, मेढ़बंधी, टीसीबी गड्ढों की खुदाई जैसे कार्य से लोगों को रोजगार मिलने लगा है. गांव की दीदियों ने उपायुक्त को आम बागवानी के सभी लाभुकों के खेत पर ले गयी. आम बागवानी व ऑर्गेनिक खेती को देख कर उपायुक्त संतुष्ट दिखे. कहा कि यह गांव लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है. इसे देख कर अन्य गांवों के लोग भी आम बागवानी व ऑर्गेनिक खेती कर अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार ला सकते हैं. मौके पर एसडीएम जयवंती देवगम, कामडारा सीओ सुप्रिया एक्का, बीडीओ जोसेफ कंडुलना, जिप सदस्य दीपक कंडुलना, मो मिराज, वसीम अख्तर, श्याम राय खेरे, आरती शर्मा, सुकन्या दत्ता, सत्यम साहू, प्रतिमा देवी, आरती कुमारी, सुप्रिया बरवार, आयती तोपनो, शीला तोपनो मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola