देवर पर लगाया शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप, मामला दर्ज

देवर पर लगाया शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप, मामला दर्ज
गुमला. गुमला में एक महिला ने अपने ही देवर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने तथा पति व ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. पीड़िता के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पीड़िता ने थाना में दिये आवेदन में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2019 में रवि रंजन के साथ प्रेम-प्रसंग के आधार पर हुई थी. अलग-अलग धर्म होने के कारण ससुराल पक्ष शुरू से ही इस विवाह से नाराज थे. शादी के बाद से ही उसे दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा. आरोप है कि जेठ व सास द्वारा पति को उकसा कर पांच लाख रुपये और बाइक की मांग की गयी. उसका पति शराब के नशे में अक्सर मारपीट और गाली-गलौज करता था. वर्ष 2025 दिसंबर में मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया, जिसके बाद वह गुमला में किराये के मकान में रहने लगी. इस दौरान उसका देवर उसके संपर्क में आया और मदद का भरोसा दिलाया. आरोप है कि उसने शादी का झांसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया और करीब दो महीने तक उसके साथ रहा. बाद में उसने संबंध से इंकार कर दिया. पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि जब वह ससुराल गयी, तो उसके साथ फिर मारपीट कर घर से भगा दिया गया और जान से मारने की धमकी दी गयी. साथ ही ससुराल वालों पर उसके मायके पहुंच कर गाली-गलौज और तोड़फोड़ करने का भी आरोप लगाया गया है. मामले में पुलिस ने पति, देवर, जेठ व सास के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




