यातायात व्यवस्था और नाली के टूटे स्लैब दे रहे हैं हादसे को निमंत्रण

Updated at : 20 May 2025 11:00 PM (IST)
विज्ञापन
यातायात व्यवस्था और नाली के टूटे स्लैब दे रहे हैं हादसे को निमंत्रण

गुमला के लोगों ने जिला प्रशासन से की यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग

विज्ञापन

गुमला. शहरवासियों ने गुमला-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर रॉन्ग साइड से चल रहे वाहनों और विभिन्न स्थानों पर नाली के टूटे हुए स्लैब की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए जिला प्रशासन से यातायात व्यवस्था में सुधार की मांग की है. लोगों ने बताया कि इन समस्याओं की वजह से सड़क हादसों की संभावना बढ़ गयी है. समाजसेवी त्रिभुवन शर्मा ने बताया कि गुमला-रांची एनएच पर लोग रॉन्ग साइड से वाहन चला रहे हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है. उन्होंने कहा कि यहां फोरलेन सड़क बनी है और वाहन 80 किमी प्रति घंटे की गति से दौड़ते हैं. लोग रॉन्ग साइड से वाहन चला रहे हैं, जो खतरनाक हो सकता है. प्रशासन को निर्माण कंपनी के साथ मिल कर इस पर निगरानी रखनी चाहिए और कुछ महीने तक गार्ड नियुक्त करने चाहिए. भोलानाथ दास ने बम्हनी डॉन बॉस्को स्कूल के पास रोड कटिंग की समस्या की ओर इशारा करते हुए कहा है कि यहां स्कूली बच्चे और अभिभावक गलत दिशा से गुमला वापस आते हैं, जिससे हादसों का खतरा और बढ़ जाता है. प्रशासन को इसे रोकने के लिए कदम उठाने चाहिए. सेत कुमार एक्का ने बताया कि गुमला थाना चौक स्थित गोलंबर के पास एक नाली का स्लैब खुला हुआ है, जिसमें दूध लदा एक टेंपो पलटते-पलटते बचा. ऐसे कई स्थानों पर इस तरह की समस्याएं देखने को मिल रही हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है. उन्होंने गुमला नगर परिषद से अपील की है कि खुले स्लैब को जल्द दुरुस्त किया जाये, ताकि जानमाल की क्षति न हो सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola