लावा नदी के जर्जर पुल की मरम्मत शुरू, रेलिंग निर्माण कार्य जारी

Updated at : 17 Apr 2025 10:24 PM (IST)
विज्ञापन
लावा नदी के जर्जर पुल की मरम्मत शुरू, रेलिंग निर्माण कार्य जारी

लावा नदी के जर्जर पुल की मरम्मत शुरू, रेलिंग निर्माण कार्य जारी

विज्ञापन

जारी. प्रखंड के लावा नदी पर स्थित वर्षों पुराने जर्जर पुल की मरम्मत कार्य गुरुवार से शुरू हो गया. 17 मार्च को प्रभात खबर ने इस पुल की खस्ताहाल स्थिति को प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया और पुल की जांच कर मरम्मत का आदेश दिया. जानकारी के अनुसार, पुल की रेलिंग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी, जिससे राहगीरों को प्रतिदिन पुल पार करते समय डर बना रहता था कि वे नदी में गिर न जायें. यह पुल न सिर्फ स्थानीय आवागमन का महत्वपूर्ण जरिया है, बल्कि झारखंड व छत्तीसगढ़ को जोड़ने वाला एक मुख्य संपर्क मार्ग भी है. स्थानीय लोगों के साथ-साथ दर्जनों स्कूली बच्चे भी प्रतिदिन साइकिल से इस पुल से होकर स्कूल जाते हैं. पुल मरम्मत कार्य शुरू होने से लोगों में राहत की भावना है और क्षेत्र में खुशी का माहौल है.

मारपीट मामले में दोनों पक्ष ने करायी प्राथमिकी

कामडारा. कामडारा थाना के सालेगुटू निवासी दो परिवार के बीच डायन बिसाही के आरोप में हुई मारपीट मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पहले पक्ष में सालेगुटू निवासी सीमा देवी ने संपत्ति देवी समेत उसके परिजनों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है, जिसमें कहा गया है कि 15 फरवरी के दिन उसकी सास धान सूखा रही थी. इस दौरान संपत्ति देवी व उसके परिजन वहां आये और उसकी सास पर डायन बिसाही का आरोप लगा कर मारपीट करने लगे, जिससे आसपास के लोगों ने बचाया. वहीं 16 फरवरी को सीमा देवी जब अपने घर जा रही थी. इस दौरान उसके साथ भी मारपीट की गयी. दूसरे पक्ष में सालेगुटू निवासी संपत्ति देवी ने सीमा देवी समेत उसके परिजनों के विरुद्ध डायन बिसाही का आरोप लगाते हुए मारपीट करने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें कहा गया है कि 15 फरवरी को सीमा देवी व उसके परिजन मेरे घर के समीप आकर डायन बिसाही का आरोप लगाते हुए मारपीट कर घायल कर दिये. इस संबंध में दोनों पक्षों की ओर से कार्रवाई करने की मांग की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola