बोलेरो पिकअप बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
बोलेरो पिकअप बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

बोलेरो पिकअप बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन

गुमला. गुमला पुलिस ने वाहन चोरी के एक मामले का उद्भेदन करते हुए चोरी गयी महिंद्रा बोलेरो पिकअप वाहन को बरामद कर लिया है. साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. गुमला थाना में चोरी का मामला दर्ज किया गया था. शिकायतकर्ता चेंबर के पीआरओ प्रतीक कुमार अग्रवाल ने शिकायत दर्ज करायी थी कि उनकी महिंद्र बोलेरो पिकअप (बीआर-02एफ-3697) को सिसई रोड स्थित श्याम स्टील के पास से अज्ञात अपराधियों ने चोरी कर ली थी. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हारिश बिन जमां के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरेश प्रसाद यादव के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. अनुसंधान के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि चोरी की गयी बोलेरो को सिसई थाना क्षेत्र के बांसटोली गांव में छिपा कर रखा गया है. सूचना के आधार पर गठित टीम ने सिसई थाना पुलिस के सहयोग से छापेमारी की. इस दौरान बघनी गांव निवासी शाहिद अंसारी उर्फ छोटे पिता मो आजाद अंसारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी. पूछताछ में उसने बोलेरो चोरी करने की बात स्वीकार कर ली. आरोपी की निशानदेही पर चोरी गयी महिंद्र बोलेरो पिकअप वाहन को बांसटोली गांव से बरामद कर लिया गया. छापेमारी दल में सअनि विनय कुमार राम, सअनि सुनील कुमार, गुमला थाना सशस्त्र बल तथा सिसई थाना सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola