केंद्र की 26 योजनाओं से हजारों लोग हुए लाभान्वित: बीडीओ

Updated at : 16 Jul 2025 10:33 PM (IST)
विज्ञापन
केंद्र की 26 योजनाओं से हजारों लोग हुए लाभान्वित: बीडीओ

गुमला प्रखंड के 67 जनजातीय गांवों में लगा धरती आबा जनजातीय जागृति अभियान शिविर

विज्ञापन

गुमला. सदर प्रखंड की 23 पंचायतों के 67 जनजातीय गांवों में धरती आबा जनजातीय जागृति अभियान के तहत विशेष शिविरों का आयोजन कर केंद्र सरकार की 26 महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ हजारों लोगों तक पहुंचाया गया. यह जानकारी देते हुए बीडीओ अशोक कुमार चोपड़ा ने कहा कि इन शिविरों में अधिकतर मामलों का समाधान ऑन द स्पॉट किया गया. शिविरों में कुल 1648 लोगों की सिकल सेल एनीमिया जांच, 57 लोगों की टीबी जांच और 549 बच्चों का टीकाकरण मिशन इंद्रधनुष के तहत किया गया. इसके अलावा 685 लोगों को आयुष्मान कार्ड, 2918 को आधार कार्ड, 686 को जाति प्रमाण पत्र, 543 को स्थानीय प्रमाण पत्र और 1268 लोगों को मनरेगा जॉब कार्ड बनाये गये. वन अधिकार अधिनियम के तहत एक लाभुक को वन पट्टा प्रदान किया गया. शिविरों के माध्यम से 403 गर्भवती महिलाओं को मातृ वंदना योजना, 293 को पीएम विश्वकर्मा योजना और 128 लोगों को पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना का लाभ दिया गया. 536 लोगों के जन-धन खाते खोले गये और 90 लाभुकों को मुद्रा योजना के तहत लोन प्रदान किया गया. इसके अलावा, 404 पेंशन आवेदनों पर त्वरित स्वीकृति दी गयी. केसीसी के लिए 484, गरीब कल्याण योजना के लिए 653, पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए 507, और पीएम उज्ज्वला योजना के लिए 36 आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर कार्रवाई की जा रही है. बीडीओ ने बताया कि सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रशासन लगातार सक्रिय है, ताकि हर पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola