सेरका से हाड़ुप तक नहीं बनी सड़क, अब सड़क पर उतरेंगे ग्रामीण

Updated at : 16 Apr 2025 10:54 PM (IST)
विज्ञापन
सेरका से हाड़ुप तक नहीं बनी सड़क, अब सड़क पर उतरेंगे ग्रामीण

सेरका पंचायत के 80 प्रतिशत लोग सड़क सुविधा से वंचित

विज्ञापन

बिशुनपुर. बिशुनपुर प्रखंड की सेरका पंचायत के पूर्वी पठार में सड़क नहीं बनने की एक जटिल समस्या है. सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीण लगातार आंदोलनरत हैं. इधर प्रशासन से लेकर जनप्रतिनिधि तक के आश्वासन देने के बावजूद अब तक सड़क का निर्माण नहीं हो सका. इस कारण ग्रामीण आक्रोशित हैं. एक बार पुनः सड़क पर उतर कर आंदोलन करने का मन बना लिए हैं. इस संबंध में मंगलवार को हाड़ुप गांव में सैकड़ो ग्रामीणों की बैठक हुई. बैठक में बुद्धेश्वर वृजिया ने कहा कि सेरका पंचायत के 80 प्रतिशत लोग आज भी सड़क जैसी महत्वपूर्ण बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं, जिसको लेकर लगातार हमलोग आंदोलन करते आ रहे हैं. इस बीच लोकसभा चुनाव का भी बहिष्कार किया गया. परंतु अंचल अधिकारी शेखर वर्मा व उपायुक्त द्वारा चुनाव के तुरंत बाद सड़क निर्माण कराये जाने का आश्वासन दिया. इस कारण ग्रामीणों ने वोट बहिष्कार करने का निर्णय वापस लिया. परंतु अब तक सेरका से हाड़ुप तक सड़क निर्माण नहीं हो सका है और न ही टेंडर की प्रक्रिया शुरू हुई है. बैठक के बाद सभी लोग प्रखंड कार्यालय पहुंच बीडीओ सुलेमान मुंडारी व सीओ शेखर वर्मा से मिल कर सेरका से हाड़ुप तक बनायी जाने वाली सड़क निर्माण की जानकारी मांगी. परंतु सही संतुष्टि भरा जवाब नहीं मिलने के कारण ग्रामीण सड़क पर उतर कर आंदोलन करने का मन बना रहे हैं. ग्रामीणों ने बताया कि इस बार सड़क पर उतर कर आंदोलन किया जायेगा. इसमें सेरका पंचायत के आदिम जनजाति व आदिवासी समुदाय के लोग शामिल होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola