उज्जना बिज्जना योजना से आत्मनिर्भर हो रही हैं महिलाएं
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

उज्जना बिज्जना योजना से आत्मनिर्भर हो रही हैं महिलाएं
विज्ञापन
गुमला. रक्षा मंत्रालय के संयुक्त सचिव सह केंद्रीय प्रभारी अधिकारी अमित सतीजा गुमला के दो दिवसीय दौरा के क्रम में सोमवार को समाहरणालय परिसर स्थित नवनिर्मित गुमला हाट का दौरा किया. दौरे के क्रम में उन्होंने गुमला हाट में लगे रागी लड्डू, रागी बीज, सरसों तेल, आचार, मांदर, लाह की चूड़ी, जामुन बीज समेत विभिन्न पारंपरिक व पोषक उत्पादों का अवलोकन किया. उन्होंने उत्पादों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी द्वारा महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने हेतु शुरू की गयी उज्जना बिज्जना अभियान की प्रशंसा की. कहा कि यह पहल ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है. संयुक्त सचिव ने जिले के नागरिकों से आग्रह किया कि सभी गुमला हाट एक बार अवश्य आयें व स्थानीय उद्यमियों द्वारा निर्मित पारंपरिक व शुद्ध वस्तुओं की खरीदारी करें. ज्ञात हो कि उज्जना बिज्जना अभियान के तहत जिला अंतर्गत रायडीह एग्री फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड की लगभग 10 दीदियों द्वारा किया जा रहा है, जिसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों के 13 से अधिक एसएचजी व एफपीओ की ओर से तैयार लगभग 40 से अधिक उत्पादों की बिक्री की जा रही है. मौके पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो, पीडी आइटीडीए रीना हांसदा, जिला योजना पदाधिकारी रमन कुमार आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










