ननबैंकिंग में जमा पैसे वापस नहीं हुए, तो होगा आंदोलन

Updated at : 28 Apr 2025 9:20 PM (IST)
विज्ञापन
ननबैंकिंग में जमा पैसे वापस नहीं हुए, तो होगा आंदोलन

हाई स्कूल मैदान से ब्लॉक तक जुलूस निकला गया

विज्ञापन

घाघरा. झारखंड नवनिर्माण दल घाघरा के तत्वावधान में पुष्पा उरांव के नेतृत्व में हाई स्कूल मैदान से झंडा बैनर तख्ती लेकर ब्लॉक तक जुलूस निकला गया. साथ ही मुख्यमंत्री के नाम बीडीओ के माध्यम से भुगतान संबंधी मांग पत्र सौंपा गया. जुलूस में शामिल लोग सहारा इंडिया, साईं प्रकाश, वेलफेयर, विश्वामित्र, बेसिल, बारिश, पल्स, वेलफेयर समेत दर्जनों ननबैंकिंग कंपनी में मेहनत का जमा पैसे सुध समेत भुगतान करो, केंद्र व राज्य सरकार को हमारा मेहनत का जमा पैसा भुगतान करना होगा. इंकलाब जिंदाबाद. भुगतान की मांग के लिए आंदोलन की तैयारी करो जैसे नारेबाजी कर रहे थे. पुष्पा उरांव ने कहा कि दर्जनों ननबैंकिंग में जमा पैसे भुगतान नहीं किया गया, तो आंदोलन किया जायेगा. वीर बिरसा मुंडा के शहादत दिवस नौ जून को रांची में आयोजित राजभवन मार्च में चलने की तैयारी की अपील की. मौके पर वरिष्ठ नेता आदित्य सिंह, बसंत बड़ाइक, रोपना उरांव, रामरती देवी, मनी देवी, कमला देवी, सुनीता देवी, शनिसरिया देवी, दुर्गावती देवी, भिंसरिया देवी, कलावती देवी आदि मौजूद थे.

पेंशनधारियों का सत्यापन शुरू

डुमरी. प्रखंड की सभी पंचायतों में वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों का सत्यापन कार्य सभी पंचायत सचिवालय भवनों में किया जा रहा है. सत्यापन के लिए लाभुकों का आधार कार्ड, राशन कार्ड व आधार लिंक बैंक पासबुक का फोटो कॉपी लाना अनिवार्य है. यह जानकारी बीडीओ उमेश कुमार स्वांसी ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola