अखबार विक्रेता मोहित पर हमला, मरा समझ छोड़कर भागे हमलावर

अखबार विक्रेता मोहित पर हमला, मरा समझ छोड़कर भागे हमलावर
प्रतिनिधि, गुमला रामनवमी के जुलूस में शामिल होकर लौट रहे अखबार विक्रेता मोहित प्रजापति पर अज्ञात अपराधियों ने जानलेवा हमला कर दिया. कुम्हार ढलान निवासी मोहित अपने पिता सूरज प्रजापति के साथ उत्सव के माहौल में मौजूद था. शाम को उसने पिता को फोन कर भरोसा दिलाया था कि वह जल्द घर लौट आयेगा. लेकिन रात करीब 9 बजे परिजनों को सूचना मिली कि मोहित गंभीर रूप से घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती है. स्थानीय लोगों के अनुसार, हमलावर उसे चंदाली मैदान की ओर ले गये और सिर पर धारदार हथियार से वार किया. चोट इतनी गहरी थी कि हमलावर उसे मृत समझकर मौके से फरार हो गये. प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए तुरंत रांची के रिम्स रेफर कर दिया. मोहित की हालत गंभीर बनी हुई है और वह जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है. इस घटना ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




