ट्रेलर की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

Updated at : 20 Apr 2025 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रेलर की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

ग्रामीणों ने चालक को बंधक बना पुलिस को सौंपा

विज्ञापन

भरनो. भरनो प्रखंड के एनएच-23 पर जुरा गांव के पास गुमला से रांची जा रहे एक ट्रेलर ने पैदल चल रहे एक वृद्ध को धक्का मार कर फरार हो गया. घायल की पहचान डुबो पिपरटोली निवासी फेकू उरांव (65) के रूप में हुई. वह जुरा बाजार से पैदल अपने घर जा रहा था, तभी दुर्घटना हो गयी. ग्रामीणों व परिजनों ने घायल अवस्था में उसे भरनो अस्पताल लाया, जहां से उसे गुमला रेफर किया गया. परंतु गुमला पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गयी. परिजन उसे अस्पताल न ले जाकर घर ले आये. इधर, ट्रेलर चालक छुपने के लिए भागते हुए सड़क से हट कर डुंबो खक्सीटोली के पास जाकर रुक गया. जानकारी होने पर रात 8.30 बजे परिजन व ग्रामीणों ने ट्रेलर को पकड़ चालक को बंधक बना लिया. इसके बाद पुलिस को सूचना दी. थानेदार कंचन प्रजापति दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच चालक को हिरासत में लिया. साथ ही ट्रेलर को जब्त कर थाना लायी. वृद्ध की मौत की सूचना पुलिस को दी गयी है. परिजन शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाह रहे थे और शव को घर में रखे थे. पुलिस व जनप्रतिनिधियों के समझाने के बाद परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार हुए. इधर रात नौ बजे सीओ अविनाश कुजूर को घटना की जानकारी मिली. फिर सीओ ने अपने कर्मियों को मृतक के घर भेज कर अंतिम संस्कार के लिए 10 हजार रुपये की सहायता राशि दिलायी. मौके पर मुखिया जयराम उरांव व कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष आशीष नाथ शाहदेव मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola