कर्मचारी को दौड़ा कर पीटने वालों पर हो कार्रवाई : भूषण

Updated:
विज्ञापन

कर्मचारी को दौड़ा कर पीटने वालों पर हो कार्रवाई : भूषण

विज्ञापन

गुमला. मजदूर दिवस पर झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की जिला शाखा गुमला के बैनर तले जिले के कर्मचारियों की बैठक वन प्रमंडल परिसर में हुई. बैठक में कर्मचारियों ने अपनी लंबित समस्याओं को लेकर संगठित स्वर में आवाज उठायी. साथ ही मजदूर दिवस के इतिहास, श्रमिक अधिकारों व वर्तमान प्रशासनिक चुनौतियों पर चर्चा किया. महासंघ के जिला सचिव भूषण कुमार ने कहा कि आज श्रमिकों को आठ घंटे कार्य का अधिकार लंबे संघर्ष का परिणाम है. कहा कि नये श्रम प्रावधानों के लागू होने के बावजूद जमीनी स्तर पर कर्मचारियों को अपने मूल अधिकारों के लिए जूझना पड़ रहा है, जो चिंता का विषय है. वहीं 29 अप्रैल 2026 को चैनपुर ब्लॉक के केड़ेग मे जमीन मापी करने गये कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ा कर चप्पल मारे जाने की घटना की निंदा करते हुए घटना में शामिल आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार करने की मांग की गयी. साथ ही कर्मचारियों ने वेतन भुगतान में लगातार हो रही देरी पर भी नाराजगी जतायी. . मौके पर पुरुषोत्तम साहू, रघुनंदन वैध, राजेश बड़ाइक, कुंवर राम, अनुप नंद, राकेश मिश्रा, प्रकाश इंदवार, प्रवीण कुमार, प्रकाश कुमार, मुनीर मुंडा, रघुवर कुमार, एल्विस एक्का, मंजीत लकड़ा, जयपाल महतो, सुरेंद्र कुमार, हेमंत कुमार, योगेंद्र कुमार, मेनलाल राम, दिलेश्वर कुमार, शुभम लाल एक्का, सोनम प्रजापति, विमल उरांव, विष्णु कश्यप, मंजीत मजहर, सुमन इंदवार, सोनम तिर्की आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola