कर्मियों का शोषण करने का आरोप
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 07 Jul 2020 12:34 AM
कामडारा व बसिया प्रखंड के विद्युत मानव दिवस कर्मियों ने सांसद सुदर्शन भगत को ज्ञापन सौंपा है.
कामडारा : कामडारा व बसिया प्रखंड के विद्युत मानव दिवस कर्मियों ने सांसद सुदर्शन भगत को ज्ञापन सौंपा है. जिसमें कामडारा के प्रभारी विद्युत इंजीनियर विजय कुमार पर विभागीय काम कराने के लिए शोषण करने का आरोप लगाया है.
कर्मियों ने बताया है कि कामडारा के निवर्तमान विद्युत प्रभारी जेइ और वर्तमान लाइन मैन कामडारा व बसिया के विद्युत मानव दिवस कर्मियों को आर्थिक व मौखिक रुप से काफी शोषण व परेशान कर रहे हैं.
इनपर कार्रवाई की मांग की है. ज्ञापन भेजने वालों में सुधाकर कंसारी, मनोज कुमार, परशुराम साहू, विजय पासवान, सुबोध कुमार साहू, संजीत टोपनो, बुद्धदेव मुंडा, देवेंद्र लाल सिंह, अरविंद कंसारी, राजेश बड़ाइक शामिल हैं.
इधर, जेइ विजय कुमार ने कहा है कि मानव दिवस में कार्य करने वाले कर्मी विभाग (बिजली विभाग) का काम नहीं कर अपने घर का काम करते हैं. ठेकेदारी का काम करते हैं. मेरे ऊपर लगाया गया आरोप निराधार है. मैंने किसी को काम से निकालने की धमकी नहीं दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










