ePaper

नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का आरोपी रांची से गिरफ्तार

Updated at : 31 Oct 2025 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का आरोपी रांची से गिरफ्तार

नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का आरोपी रांची से गिरफ्तार

विज्ञापन

सिसई. रांची लोअर बाजार थाना क्षेत्र के कांटाटोली हरिजन बस्ती निवासी महेंद्र प्रसाद के 39 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार प्रसाद को पुसो पुलिस ने हजारीबाग से गिरफ्तार कर गुरुवार को गुमला जेल भेज दिया है. थानेदार जहांगीर खान ने बताया कि आदित्य कुमार प्रसाद पर सचिवालय में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर मोटी रकम ठगी का आरोप है. थाना क्षेत्र के दो युवकों के शिकायत पर आदित्य और उनके दो सहयोगियों पर जून में मामला दर्ज किया गया है. तब से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी. गुप्त सूचना पर विशेष छापेमारी टीम गठित कर आदित्य को हजारीबाग से गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली है. पूछताछ में उसने ठगी की बात स्वीकार करते हुए ठगी में शामिल अपने दोनों सहयोगियों की पहचान भी बताया है. उसने बताया कि बेरोजगार युवकों से वे लोग संपर्क करते हैं और खुद को सचिवालय कर्मी बताते हुए युवकों को सचिवालय में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे मोटी रकम ठगी कर आपस में रुपये को बांट लेते हैं और युवकों को टालमटोल कर रकम हड़प लेते हैं. थानेदार ने बताया कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी दल का गठन किया गया है. जल्द ही दोनों ठगों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola