ePaper

गुमला में एसीबी की कार्रवाई : डीइओ व कम्प्यूटर ऑपरेटर एक लाख रुपए घूस लेते गिरफ्तार

Updated at : 17 Jan 2024 8:57 PM (IST)
विज्ञापन
गुमला में एसीबी की कार्रवाई : डीइओ व कम्प्यूटर ऑपरेटर एक लाख रुपए घूस लेते गिरफ्तार

एसीबी ने कहा है कि कुंती देवी ने आवेदन देकर विभाग को सूचित किया था कि डीइओ सुनील शेखर द्वारा 12 मई 2023 को माघी बालिका उच्च विद्यालय का निरीक्षण किया गया था. इसके उपरांत कार्यालय में नौ दिसंबर 2023 को समर्पित निरीक्षण प्रतिवेदन में शिक्षिका के विरुद्ध कई आरोप लगाते हुए स्पष्टीकरण की मांग की गयी.

विज्ञापन

गुमला, दुर्जय पासवान : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने बुधवार (17 जनवरी) की शाम गुमला के जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीइओ) सुनील शेखर कुजूर व कंप्यूटर ऑपरेटर अनूप किंडो को एक लाख रुपए घूस लेते गिरफ्तार किया. एसीबी ने दोनों को पैसा लेते हुए रंगेहाथों पकड़ा और गिरफ्तार कर उन्हें रांची ले गयी. माघी बालिका उच्च विद्यालय सिसई की शिक्षिका कुंती देवी की शिकायत पर एसीबी ने कार्रवाई की है. एसीबी ने कहा है कि शिक्षिका कुंती देवी को एक मामले में दोषमुक्त करने के एवज में एक लाख रुपए रिश्वत की मांग की गयी थी. इसकी शिकायत कुंती देवी ने एसीबी से की. इसके बाद बुधवार को काले रंग की कार में एसबी की टीम गुमला पहुंची. डीइओ व उसके कंप्यूटर ऑपरेटर को कुंती देवी से एक लाख रुपए घूस लेते धर दबोचा. एसीबी की टीम डीइओ व ऑपरेटर को पकड़ने के बाद कार्यालय से धक्का मारते हुए निकाला और गाड़ी में बैठाकर सीधे रांची ले गये.

ये है पूरा मामला

एसीबी ने कहा है कि कुंती देवी ने आवेदन देकर विभाग को सूचित किया था कि डीइओ सुनील शेखर द्वारा 12 मई 2023 को गुमला जिले के माघी बालिका उच्च विद्यालय का निरीक्षण किया गया था. इसके उपरांत कार्यालय में नौ दिसंबर 2023 को समर्पित निरीक्षण प्रतिवेदन में शिक्षिका के विरुद्ध कई आरोप लगाते हुए स्पष्टीकरण की मांग की गयी. इसके बाद कुंती देवी ने स्पष्टीकरण का जवाब दिया. हालांकि, डीइओ ने कुंती देवी को आरोपों से मुक्त करने के नाम पर उससे एक लाख रुपए की मांग की.

Also Read: झारखंड में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, तीन अलग अलग जिलों में रिश्वत लेते अधिकारी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
Also Read: झारखंड: 10 हजार रुपए रिश्वत लेते खूंटी सदर थाने का एसआई श्रीकांत अरेस्ट, एसीबी की टीम ने ऐसे किया गिरफ्तार

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola