प्रेम प्रसंग में युवक ने जहर पीया, वीडियो बनाकर किया वायरल
Updated at : 07 Jun 2025 10:29 PM (IST)
विज्ञापन

गुमला सदर थाना क्षेत्र के वृंदा गांव निवासी संजीव उरांव (24) ने शुक्रवार की अपराह्न चार बजे कीड़ा मारने वाला जहर पी लिया.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, गुमला
गुमला सदर थाना क्षेत्र के वृंदा गांव निवासी संजीव उरांव (24) ने शुक्रवार की अपराह्न चार बजे कीड़ा मारने वाला जहर पी लिया. जहर पीते हुए उसने वीडियो भी बनाया और उसे अपने व्हाट्सऐप प्रोफाइल में अपलोड कर दिया. इसके बाद वह अपने घर जाकर सो गया. जब उसके दोस्तों ने उसके व्हाट्सऐप प्रोफाइल में जहर पीने का वीडियो देखा. तब सभी उसके घर पहुंचे और तत्काल उसे सदर अस्पताल लेकर आये. वायरल वीडियो में युवक ने कहा मैं अपनी जिंदगी से तंग आ चुका हूं. इसलिए जहर पी रहा हूं. इसमें किसी का कोई दोष नहीं है. इसके बाद उसने जहर का पूरा बोतल पी लिया. बताया जाता है कि संजीव शादीशुदा है और उसकी छह वर्ष की एक बेटी भी है. उसकी पत्नी दो माह पूर्व पति की मर्जी से काम करने मुंबई चली गयी है. बेटी अपने पिता के साथ घर में रहती है. इसी बीच संजीव को एक लड़की से प्रेम हो गया. वह अक्सर उससे फोन में बातें किया करता है. लेकिन किस कारण उसने जहर पी लिया. इसका स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. उसके दोस्तों ने बताया प्रेम प्रसंग में ही उसने जहर पी लिया है. फिलहाल सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया स्थिति में सुधार नहीं होने पर उसे रिम्स रेफर कर दिया जायेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




