बालू लदे ट्रैक्टर ने दो युवकों को कुचला, एक की मौत

बालू लदे ट्रैक्टर ने दो युवकों को कुचला, एक की मौत
गुमला. गुमला के पालकोट रोड में गुरुवार की शाम बालू लदे ट्रैक्टर ने दो युवकों को कुचल दिया. इसमें एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी, जबकि दूसरा युवक जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है. जानकारी के मुताबिक दो युवक बाइक से पालकोट जा रहे थे. इस दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. जबकि दोनों बाइक सवार दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पालकोट थाना की पुलिस ने दोनों घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया. मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है. वहीं बंगारू निवासी करीब 30 वर्षीय युवक की हालत नाजुक बनी हुई है. बताया जा रहा है कि दोनों युवक किसी परिचित के यहां मेहमान बनने जा रहे थे. लेकिन रास्ते में ही हादसे का शिकार हो गये. तेज रफ्तार सबसे बड़ी वजह बनी है.
कुएं में डूबने से महिला की मौत
गुमला. मोकरो हुडकूटोली गांव में गुरुवार की सुबह पानी भरने के दौरान 48 वर्षीय सोमारी उरांव की कुएं में डूबने से मौत हो गयी. परिजनों ने बताया कि सोमारी उरांव कुएं पर पानी भरने गयी थी. इस क्रममें अचानक संतुलन खो बैठीं और सीधे कुएं में जा गिरी. हादसे के करीब एक घंटे बाद जब गांव के अन्य लोग कुएं पर पानी भरने पहुंचे, तो उन्होंने कुएं के पानी में सोमारी की चप्पलें और प्लास्टिक की बाल्टी तैरती देखी. इससे ग्रामीणों को किसी अनहोनी की आशंका हुई. शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हुए और स्थानीय स्तर पर बांस के डांढ़ (लंबा डंडा) की मदद से शव को बाहर निकाला गया. घटना की सूचना मिलते 10 बजे गुमला पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई पूरी कर शव का पोस्टमार्टम करवाया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










